अपराध

बिहार में जहरीली शराब पीने से फिर मौत, दो की आंखों की रोशनी प्रभावित

पुलिस के मुताबिक अस्पताल में भर्ती उमेश राय ने मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान कहा कि उन्होंने देसी शराब का सेवन किया था जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ी।

बिहार में ज़हरीली शराब पीने की वजह से मौत
बिहार में ज़हरीली शराब पीने की वजह से मौत फोटो: IANS

बिहार के सिवान जिले में कथित तौर पर संदिग्ध जहरीली शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि दो अन्य लोगों की आंख की रोशनी प्रभावित हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने एक बयान में बताया कि शुक्रवार सुबह पौने आठ बजे उसे सूचना मिली कि लकड़ीनवीगंज थाना क्षेत्र के नवीगंज टोले के उमेश राय को धुंधला दिखाई दे रहा है, जिसने कल रात किसी नशीले पदार्थ का सेवन किया था।

पुलिस के अनुसार जांच में पाया गया कि उमेश राय, अमरजीत राय एवं अशोक राय ने अमरजीत राय के घर पर संदिग्ध जहरीली शराब पी थी। तबीयत बिगड़ने पर तीनों को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया और वहां से फिर उन्हें सिवान मुख्यालय के एक अस्पताल में ले जाया गया। ईलाज के दौरान अमरजीत राय की मृत्यु हो गई है।

पुलिस के मुताबिक अस्पताल में भर्ती उमेश राय ने मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान कहा कि उन्होंने देसी शराब का सेवन किया था जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो