अपराध

दिल्ली का कंझावला इलाका गोलीबारी से दहला, बदमाशों ने की 15 राउंड फायरिंग, दो लोग हुए घायल

पुलिस के मुताबिक, ग्राम ततेसर में गोलीबारी की घटना की जानकारी पुलिस स्टेशन कंझावला में एक पीसीआर कॉल के जरिए मिली। इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने उस जगह का निरीक्षण किया जहां उन्हें खाली कारतूस और खून के धब्बे मिले।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली के कंझावला इलाके का ततेसर गांव गोलीबारी से दहल उठा है। बताया जा रहा है बाइक पर सवार होकर यहां पहुंचे बदमाशों ने अंधाधुन फायरिंग की। गोलीबारी में दो युवक घायल हुए हैं। घायलों की पहचान मुकुल (उम्र 20) और चंद्र प्रकाश (उम्र 24) के रूप में हुई है, दोनों चांदपुर गांव के रहने वाले हैं।

पुलिस के मुताबिक, ग्राम ततेसर में गोलीबारी की घटना की जानकारी पुलिस स्टेशन कंझावला में एक पीसीआर कॉल के जरिए मिली। इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने उस जगह का निरीक्षण किया जहां उन्हें खाली कारतूस और खून के धब्बे मिले।

पुलिस के अनुसार, मौके से फरार होने से पहले बदमाशों करीब 15 राउंड फायरिंग की। पुलिस ने बताया 15 खाली कारतूस पाए गए हैं। हालांकि, घटना के पीछे के मकसद का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए