अपराध

भोपाल में लॉकअप में लटका मिला व्यक्ति, न्यायिक जांच के आदेश

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार तड़के एक 25 वर्षीय व्यक्ति ने पुलिस लॉकअप में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। कमला नगर थाने में गोलू सारथी लॉकअप के गेट से लटका मिला।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार तड़के एक 25 वर्षीय व्यक्ति ने पुलिस लॉकअप में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। कमला नगर थाने में गोलू सारथी लॉकअप के गेट से लटका मिला। इस घटना ने अधिकारियों को मामले की न्यायिक जांच के आदेश देने के लिए प्रेरित किया है।

पुलिस ने बताया कि थाने के सीसीटीवी फुटेज के अनुसार सारथी ने लॉकअप में दिए गए कंबल को फाड़कर फांसी लगा ली। सारथी के खिलाफ 2014 और 2021 में दो मामले दर्ज थे।

कमला नगर पुलिस थाने में तैनात एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि आरोपी के खिलाफ 354 सहित आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

शुक्रवार को सारथी को उसकी भाभी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर फिर से गिरफ्तार किया गया था, जिन्होंने उस पर उसका शील भंग करने के लिए मारपीट करने का आरोप लगाया था।

टीटी नगर क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त उमेश तिवारी ने प्रेस को बताया कि उसने आरोप लगाया कि पति की मौत के बाद वह उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था। मामले की जांच के लिए प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र के उप-मंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तिवारी ने कहा, "अगर किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सिनेजीवन: 18 साल की उम्र में आमिर ने किया था सनी देओल के साथ काम और 'फ्रॉम पिंक टू पावर' पैनल में शामिल होंगी तापसी

  • ,
  • पाकिस्तानः अदालत ने इमरान खान को अस्पताल में भर्ती कराने का आदेश दिया, गंभीर बीमार होने की अटकलों के बीच फैसला

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सरकारी विद्यालयों में बिना अनुमति प्रवेश, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर रोक क्यों: अशोक गहलोत

  • ,
  • चमोली सुरंग हादसा: मलबे से एक और लापता श्रमिक का शव बरामद, मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हुई

  • ,
  • राजस्थान में खाद के लिए धक्के खा रहे किसान, लौट रहे खाली हाथ, यह लापरवाही नहीं, सुनियोजित लूट हैः अशोक गहलोत