अपराध

कोरोना लॉकडाउन में भी अपराधी बेलगाम, बिहार के बेगूसराय में पुलिस टीम पर हमला, होमगार्ड जवान की मौत

कोरोना लॉकडाउन में बेगूसराय के अपराधी बेलगाम हो गए हैं। जहां शुक्रवार को बदमाशों ने फायरिंग की तीन अलग-अलग वारदातों को अंजाम दिया। इस दौरान एक होमगार्ड और दो महिलाओं की गोली लगने से मौत की भी खबर है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कोरोना संकट काल में भी अपराधी बड़ी वारदात को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला बिहार के बेगूसराय का है। जहां शुक्रवार को बदमाशों ने फायरिंग की तीन अलग-अलग वारदातों को अंजाम दिया। इस दौरान एक होमगार्ड और दो महिलाओं की गोली लगने से मौत की भी खबर है।

दरअसल, शुक्रवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने एक पुलिस गश्ती टीम पर फायरिंग कर दी। जिसमें होमगार्ड के एक जवान की गोली लगने से मौत हो गई। घटना नगर निगम क्षेत्र के पन्हास चौक की है। हालांकि, इसमें पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग के आरोपी तीनों बदमाशों को मौके से ही पकड़ने में कामयाब रहे।

दूसरी ओर बेगूसराय में शुक्रवार को ही दो और और फायरिंग की घटनाएं हुईं, जिसमें अपराधियों ने दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं दो लोग घायल भी हैं। एक घटना डंडारी थाना क्षेत्र के हरदिया गांव की है जहां दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने आटा मिल पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में आटा मिल मालिक सागर सिंह की पत्नी रीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मिल पर आटा पिसाने आई एक महिला गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गई। बता दें कि लॉकडाउन में बेगूसराय के अपराधी बेलगाम हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें: कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में सामने आए 7964 मामले और 265 संक्रमितों की हुई मौत

ट्रम्प ने WHO से तोड़े सारे अमेरिकी रिश्ते, कहा- इस पर है चीन का कंट्रोल

सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल होने पर मोदी का पत्र, लिखा- कोई संकट भारत का भविष्य निर्धारित नहीं कर सकता

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की