अपराध

पंजाबः गैंगस्टर सुखविंदर राणा पुलिस मुठभेड़ में ढेर, एक दिन पहले कॉन्स्टेबल की हत्या कर हुआ था फरार

गैंगस्टर राणा पर रविवार को एक छापे के दौरान कांस्टेबल अमृतपाल सिंह की हत्या का आरोप है। अमृतपाल सिंह की गैंगस्टर ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी जब पुलिस की अपराध जाँच एजेंसी (सीआईए) की टीम होशियारपुर जिले में उसके घर पर छापा मारने पहुंची थी।

कॉन्स्टेबल की हत्या का आरोपी गैंगस्टर सुखविंदर राणा पुलिस मुठभेड़ में ढेर
कॉन्स्टेबल की हत्या का आरोपी गैंगस्टर सुखविंदर राणा पुलिस मुठभेड़ में ढेर फोटोः सोशल मीडिया

पंजाब के होशियारपुर में एक दिन पहले छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर एक कांस्टेबल अमृतपाल सिंह की हत्या कर फरार हुआ गैंगस्टर सुखविंदर राणा 24 घंटे के भीतर सोमवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। होशियारपुर के एसएसपी ने राणा की मौत की पुष्टि की है।

यह मुठभेड़ होशियारपुर जिले के मुकेरियाँ में उस जगह से करीब 20 किलोमीटर दूर हुई, जहाँ कांस्टेबल की हत्या हुई थी। होशियारपुर के एसएसपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि पुलिस सुखविंदर राणा की तलाश कर रही थी। जब पुलिस ने उसका पता लगाया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी और जवाबी फायरिंग में घायल हो गया। बाद में जब उसकी जांच की गई तो वह मृत पाया गया।

गैंगस्टर राणा पर रविवार को एक छापे के दौरान कांस्टेबल अमृतपाल सिंह की हत्या का आरोप है। अमृतपाल सिंह की गैंगस्टर ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी जब अपराध जाँच एजेंसी (सीआईए) की टीम होशियारपुर जिले में उसके घर पर छापा मारने पहुंची थी।

एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीआईए टीम ने मुकेरियाँ के मंसूरपुर गाँव में उस घर पर छापा मारा जहां गैंगस्टर ने भारी मात्रा में अवैध हथियारों का भंडारण किया था। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “दुःख की इस घड़ी में हम उनके परिवार के साथ खड़े हैं और उनका समर्थन करने के लिए सब कुछ करेंगे। हमारी प्रार्थनाएँ उनके परिवार और करीबी लोगों के साथ हैं।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, प्रवक्ता ने दी जानकारी

  • ,
  • CJP नेता सौरव दास को लंदन जाने से रोका! ऑक्सफोर्ड में देना था लेक्चर, दिल्ली एयरपोर्ट पर क्या हुआ?

  • ,
  • वीडियो: सोनिया गांधी की किताब में क्या रह गया अधूरा? राहुल-प्रियंका ने मां के साथ बातचीत कर उन्हीं पुरानी यादों को किया ताजा

  • ,
  • मौसम अपडेट: दक्षिण भारत के 8 राज्यों में बारिश, दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड, घने कोहरे की चेतावनी

  • ,
  • बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, शेख हसीना की पार्टी के 30 से अधिक कार्यकर्ता घायल, दुकानें-घर जलाए गए