अपराध

पंजाबः कपूरथला के गुरुद्वारा में निहंग सिखों के हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत, पांच घायल, तनाव का माहौल

भारी हथियारों से लैस निहंगों ने गुरुद्वारे को अंदर से बंद कर दिया है। पुलिस ने पूरे इलाके की बैरिकेडिंग कर दी है और एक गुट से कब्जा खाली कराने के लिए बातचीत शुरू कर दी है। किसी तरह की हिंसा को रोकने के लिए पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

कपूरथला के गुरुद्वारे में निहंग सिखों के हमले एक पुलिसकर्मी की मौत, पांच घायल, तनाव का माहौल
कपूरथला के गुरुद्वारे में निहंग सिखों के हमले एक पुलिसकर्मी की मौत, पांच घायल, तनाव का माहौल फोटोः वीडियोग्रैब

पंजाब के कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में एक गुरुद्वारे में कब्जे की लड़ाई रोकने गई पंजाब पुलिस की टीम पर निहंग सिखों ने हमला कर दिया, जिसमें एक कांस्टेबल की मौत हो गई और कम से कम पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। तनाव को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात करते हुए पूरे इलाके की बैरिकेडिंग कर दी गई है।

Published: undefined

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेर साहिब के करीब स्थित एक विवादित धर्म स्थल कब्जा करने को लेकर निहंगों के दो समूहों के बीच झड़प को रोकने के लिए पुलिस टीम पहुंची थी। स्थिति तब बिगड़ गई जब पुलिस ने मान सिंह के एक समूह से गुरुद्वारा खाली कराने की कोशिश की। उनके सदस्यों ने कथित तौर पर पुलिस टीम पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई और पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए, जो फिलहाल स्थानीय अस्पताल में भर्ती हैं।

Published: undefined

घटना की खबर फैलते ही भारी पुलिस बल के साथ पुलिस और प्रशासन के कई आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। एडीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने 'निहंगों' द्वारा गोलीबारी पर कहा कि जब पुलिस को कुछ लोगों को बंधक बनाए जाने की सूचना मिली तो वे यहां एकत्र हुए और फिर उन पर बिना उकसावे के गोलीबारी की गई, जिसके कारण हमारे एक अधिकारी की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। यहां धारा 145 लागू कर दी गई है और धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Published: undefined

मौके पर पहुंचे पंजाब पुलिस के एडीजीपी गुरिंदर ढिल्लों ने कहा कि कुछ लोगों को कल गिरफ्तार किया गया था, कुछ को आज पकड़ा गया है। इस संपत्ति पर कब्जे को लेकर लगातार विवाद चल रहा है। आज सुबह रोएक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी और निहंगों ने गुरुद्वारा अकाल बुंगा पहुंचे पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी की, जिसमें हमने एक पुलिसकर्मी को खो दिया। कई जवान जख्मी हुए हैं। मौके पर फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Published: undefined

फिलहाल भारी हथियारों से लैस निहंगों ने गुरुद्वारे को अंदर से बंद कर दिया है। पुलिस ने पूरे इलाके की बैरिकेडिंग कर दी है और एक गुट से कब्जा खाली कराने के लिए बातचीत शुरू कर दी है। तनाव कम करने और आगे की झड़पों को रोकने के लिए पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। यहां बता दें कि 27 नवंबर को पहले सिख गुरु, गुरु नानक देव की जयंती से कुछ दिन पहले इलाके में तनाव व्याप्त हो गया है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: ईरान के शांति प्रस्ताव को अमेरिका ने बताया कचरा, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- सीजफायर लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर है

  • ,
  • पश्चिम बंगाल: TMC नेता अभिषेक बनर्जी की ‘जेड प्लस’ सुरक्षा वापस, पायलट कार की सुविधा भी बंद

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रियंका गांधी बोले- बीजेपी राज में परीक्षाओं में भ्रष्टाचार देश के युवाओं से उनका छीन रहा है भविष्य

  • ,
  • बिहारः पटना में सचिवालय परिसर में मिली शराब की बोतलें, तेजस्वी यादव ने शराबबंदी पर उठाए सवाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने ईरान के शांति प्रस्ताव को पूरी तरह अस्वीकार्य बताकर खारिज किया और काठमांडू में विमान...