अपराध

ड्रग्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रकुल प्रीत की बढ़ेंगी मुश्किलें! ED के सामने आज होना है पेश

ड्रग्स से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रकुल प्रीत से ईडी ने 2 सितंबर, 2021 को पूछताछ की थी। अब इस मामले में कई तेलुगु अभिनेताओं से भी पूछताछ की गई थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सोमवार को अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह से तस्करी और मनी-लॉन्ड्रिंग से जुड़े चार साल पुराने ड्रग मामले में पूछताछ करने के लिए तैयार है। शुक्रवार को अभिनेत्री को ईडी ने समन जारी किया था। उसके अनुसार सोमवार को उनको ईडी के समाने पेश होना है।

गौरतलब है कि अभिनेत्री एक साल पहले भी ईडी के सामने पेश हो चुकी हैं। यह दूसरी बार होगा जब अभिनेत्री एजेंसी के सामने पेश होंगी।

सूत्रों की मानें तो, एक्ट्रेस को आज जांच एजेंसी के सामने पेश होने को कहा गया है। इससे पहले रकुल प्रीत से ईडी ने 2 सितंबर, 2021 को पूछताछ की थी। अब इस मामले में कई तेलुगु अभिनेताओं से भी पूछताछ की गई थी।

एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग एजेंसी पिछले चार वर्षों से मादक पदार्थों की तस्करी और खपत मामले की जांच कर रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किया अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

  • ,
  • बिहार: तेजस्वी यादव ने कानून-व्यवस्था को लेकर सम्राट सरकार पर साधा निशाना, पुलिस को बताया ‘शिकारी’

  • ,
  • होर्मुज स्ट्रेट में तीन जहाजों में लगी आग, ईरान की आईआरजीसी ने बारूदी सुरंग से टक्कर को बताया वजह

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: दिवाली से पहले शेयर बाजार में जश्न, सेंसेक्स 2,009 अंक चढ़ा और धनतेरस से पहले सोना-चांदी में उछाल

  • ,
  • रोनाल्डोः 3 बड़ी ट्रॉफी, सर्वाधिक गोल और अनगिनत रिकॉर्ड्स, पुर्तगाल की जर्सी में हासिल किए कई ऐतिहासिक मुकाम