उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक पुजारी को लंबे समय से चले आ रहे संपत्ति विवाद को लेकर गोली मार दी गई। पुलिस ने कहा कि मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना शनिवार रात की है। पीड़ित सम्राट दास, राम जानकी मंदिर में पुजारी हैं। उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन रविवार तड़के इलाज के लिए लखनऊ रेफर करना पड़ा। डॉक्टरों ने कहा कि उनकी हालत गंभीर है। चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
Published: undefined
दरअसल, मनोरमा मंदिर की कई बीघा जमीन पर दबंगों की नजर है जिसे लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंदिर में महंत सीताराम दास और छोटे बाबा उर्फ सम्राट दास पूजा पाठ करते हैं। शनिवार रात दबंगों ने छोटे बाबा के सीने में बंदूक सटाकर गोली मार दी। वारदात से हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडेय ने रात तीन बजे ही घटनास्थल का दौरा किया और पुलिस फोर्स तैनात कर दी।
(आईएएनएस के इनपुट के साथ)
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined