अपराध

बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने दुकानदार को मारी गोली

जिस व्यक्ति को गोली लगी है उसकी पहचान भरत सहनी (48) के रूप में हुई है। वह केन्द्रीय राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी का रिश्तेदार बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस द्वारा तत्काल इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी है।

फोटो: प्रतीकात्मक तस्वीर
फोटो: प्रतीकात्मक तस्वीर 

बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है। अब बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव में नकाबपोश अपराधियों ने एक दुकानदार को गोली मारकर जख्मी कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जिस व्यक्ति को गोली लगी है उसकी पहचान भरत सहनी (48) के रूप में हुई है। वह केन्द्रीय राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी का रिश्तेदार बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस द्वारा तत्काल इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची और सहनी को अस्पताल ले गयी। सहनी के पैर में गोली लगी है और उसे खतरे से बाहर बताया जा रहा है। खबरों के मुताबिक, सहनी पर नकाबपोश मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने गोलियां चलायी थीं।

परिजनों के अनुसार, सहनी अपने गांव में परचून की अपनी दुकान रात्रि में जब बंद करने जा रहा था तब अपराधियों ने उसपर अंधाधुंध गोलियां चलायीं। दो गोलियां उसके के पैर में लगीं। पुलिस द्वारा इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • दुनिया की खबरें: ईरान ने साफ किया रुख, अमेरिकी नौसेना की घेराबंदी जारी रही तो होर्मुज फिर से नहीं खुलेगा

  • ,
  • राहुल गांधी ने झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बल प्रयोग की निंदा की, कहा- राज्य सरकार बात सुने और समाधान करे

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी, 'अमित शाह बताएं, शांत प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पीटने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • कांग्रेस ने छात्रों पर बिहार पुलिस की ‘बर्बरता’ का सबूत पेश किया, सम्राट और शाह को हटाने की मांग की

  • ,
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी और खड़गे, 'शाह बताएं, छात्रों पर पैलेट गन चलाने का फरमान किसका था?'