अपराध

सीलमपुर की लेडी डॉन ने ली कुनाल की जान! जानें वारदात की क्या है वजह?

खबरों की मानें तो हत्या की साजिश ‘लेडी डॉन’ कही जाने वाली महिला ने रची थी जो अपने भाई की हत्या का बदला लेना चाहती थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पुलिस ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 17 वर्षीय कुनाल की चाकू घोंपकर हत्या किए जाने की घटना के बाद सुरक्षा बढ़ा दी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कथित घटना बृहस्पतिवार शाम 7:38 बजे न्यू सीलमपुर के जे ब्लॉक इलाके में हुई। हमले के बाद कुणाल को जेपीसी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हत्या की साजिश ‘लेडी डॉन’ कही जाने वाली महिला ने रची थी जो अपने भाई की हत्या का बदला लेना चाहती थी।

सूत्रों ने बताया, ‘‘वह अपने भाई की चाकू घोंपकर हत्या किए जाने का बदला लेना चाहती थी और उसने अपना गिरोह बना लिया था। वह हाल में एक मामले में जेल भी गई थी।’’

हत्या के बाद इलाके में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए, जिसके बाद पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने सुरक्षा बढ़ा दी है और लोगों को सड़कों से हटा दिया है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कानून व्यवस्था बनी रहे।’’

लड़के की मौत की सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार को सीलमपुर थाने की एक टीम अस्पताल पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए क्राइम टीम को बुलाया गया था।

पुलिस ने बताया कि सीलमपुर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए कई टीम तैनात की गई हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा