
मध्य प्रदेश के निमांड अंचल में इन दिनों भगोरिया मेला की धूम है, इन मेलों मे इस बार छेड़छाड़ और मारपीट के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। नया मामला झाबुआ के मेघनगर का है, जहां युवतियों से छेड़छाड़ की गई और जब उन्होंने इसका विरोध किया तो मनचले मारपीट से भी बाज नहीं आए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया गया है कि पिछले दिनों झाबुआ के मेघनगर में भगोरिया मेला में युवतियां को देखकर युवकों ने उन पर छींटाकशी की और उसके बाद छेड़छाड़ करने लगे। युवतियों ने जब विरोध किया तो युवकों ने उनकी पिटाई कर दी। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस वीडियो के वायरल होने के बाद दो नाबालिग सहित सात लोगों पर प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। ज्ञात हो कि इससे पहले अलिराजपुर के वालपुर के भगोरिया मेला में भी युवतियों के साथ अभद्रता और अश्लील हरकत हुई थी, जिसका वीडियो भी सामने आया था।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए