अपराध

श्रद्धा हत्याकांड : डेटिंग ऐप से आरोपी की जानकारी मांगेगी पुलिस, पिता ने आफताब के साथ रिश्ते को लेकर किए कई खुलासे

दिल्ली पुलिस जल्द ही 'बंबल' डेटिंग ऐप को पत्र लिखकर अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वॉकर की हत्या के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की प्रोफाइल के बारे में जानकारी मांगेगी, जिसने उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

दिल्ली पुलिस जल्द ही 'बंबल' डेटिंग ऐप को पत्र लिखकर अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वॉकर की हत्या के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की प्रोफाइल के बारे में जानकारी मांगेगी, जिसने उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए थे। यह जानकारी सूत्रों ने दी। सूत्रों ने बताया कि मामले की जांच से पता चला है कि हत्या के बाद आरोपी बंबल के माध्यम से एक महिला से मिला और उसे छतरपुर अपने घर ले आया।

जांचकर्ताओं ने कहा कि पुलिस टीम अधिक जानकारी हासिल करने के लिए आरोपी के फोन को स्कैन कर रही है। एक अधिकारी ने बतायाा, आरोपी अपने दोस्तों के संदेह से बचने के लिए इंस्टाग्राम अकाउंट का इस्तेमाल कर रहा था। 18 मई को वॉकर की हत्या के आरोप में पूनावाला को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया गया।

इस बीच मृतका के परिजनों ने दावा किया कि आफताब उसके साथ मारपीट भी करता था।मृतका के पिता द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार परिवार उनके रिश्ते से असहमत था।
इसमें कहा गया है कि बाद में उसने घर छोड़ दिया और आफताब के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी। कभी-कभी वह अपनी मां को बताती थी कि आफताब उसे पीटता है।

प्राथमिकी में कहा गया है कि 2020 में अपनी मां की मौत के 15-20 दिनों के बाद उसने अपने पिता को भी फोनकर यही कहा था। पिता ने एफआईआर में लिखवाया, वह मुझसे मिली और जब मैंने उसे पूनावाला को छोड़ने और घर लौटने के लिए कहा, तो पूनावाला ने उससे माफी मांगी और वह फिर से उसके साथ चली गई। उसने मेरे अनुरोध को नहीं सुना, इसके कारण मैंने उससे बात करना बंद कर दिया।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: '3000 साल पुराने नहीं, आज के भारत को समझें', मोदी सरकार के खिलाफ खुलकर बोले राहुल गांधी

  • ,
  • आरजी कर रेप-मर्डर केसः टीएमसी नेता निर्मल घोष गिरफ्तार, जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कराने के मामले में कार्रवाई

  • ,
  • सिनेजीवन: सलमान खान और संजय दत्त की फिर दिखेगी जोड़ी और श्रीदेवी की बायोग्राफी 'एम्प्रेस' जल्द होगी रिलीज

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: जिस फिल्म ने श्रीदेवी को बनाया स्टार, उसी को मानती थीं बदकिस्मत, फिर बनीं पहली महिला सुपरस्टार

  • ,
  • कर्नाटकः जेल में प्रज्वल रेवन्ना की बैरक से मोबाइल मिलने की होगी जांच, डीआईजी की अगुवाई में विशेष टीम गठित