अपराध

श्रद्धा वॉकर हत्याकांड: आफताब अमीन पूनावाला की न्यायिक हिरासत और 14 दिनों के लिए बढ़ी, जांच जारी

श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की न्यायिक हिरासत को दिल्ली के साकेत कोर्ट ने 14 दिन के लिए बढ़ा दिया है। वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उसकी कोर्ट में पेशी हुई।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की न्यायिक हिरासत को दिल्ली के साकेत कोर्ट ने 14 दिन के लिए बढ़ा दिया है। वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उसकी कोर्ट में पेशी हुई। इस दौरान महरौली थाना पुलिस के जांच अधिकारी भी कोर्ट रूम में मौजूद रहे।दिल्ली पुलिस ने कोर्ट से कहा कि श्रद्धा वाल्कर हत्या मामले की जांच चल रही है जिसके बाद साकेत कोर्ट ने शुक्रवार को आफताब अमीन पूनावाला की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी। पूनावाला वर्तमान में तिहाड़ जेल में बंद है। उसने 18 मई को अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा की हत्या कर दी थी और फिर उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए थे।

26 नवंबर को उसे अदालत ने 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। 2 दिसंबर को पूनावाला का नार्को टेस्ट हुआ था, जो फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के अधिकारियों द्वारा जेल के अंदर आयोजित किया गया। अदालत में पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट दोनों के निष्कर्ष स्वीकार्य नहीं हैं।

ये परीक्षण केवल दिल्ली पुलिस को सबूत इकट्ठा करने में मदद करेंगे और इस तरह दोषी के खिलाफ मुकदमा चलाने की संभावना बढ़ जाएगी।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, प्रवक्ता ने दी जानकारी

  • ,
  • CJP नेता सौरव दास को लंदन जाने से रोका! ऑक्सफोर्ड में देना था लेक्चर, दिल्ली एयरपोर्ट पर क्या हुआ?

  • ,
  • वीडियो: सोनिया गांधी की किताब में क्या रह गया अधूरा? राहुल-प्रियंका ने मां के साथ बातचीत कर उन्हीं पुरानी यादों को किया ताजा

  • ,
  • मौसम अपडेट: दक्षिण भारत के 8 राज्यों में बारिश, दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड, घने कोहरे की चेतावनी

  • ,
  • बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, शेख हसीना की पार्टी के 30 से अधिक कार्यकर्ता घायल, दुकानें-घर जलाए गए