अपराध

बिहार में हैरान करने वाला मामला! घर में ही पति का शव दफनाकर ऊपर लगा दिए पौधे, पुलिस ने किया बरामद

मृतक की पत्नी ने स्वीकार किया है कि घटना के बाद उसने गांव के ही एक युवक को बुलाया और दोनों ने मिलकर उसके (पति) शव को घर के आंगन में ही दफना दिया। पुलिस मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है

फोटो: ians
फोटो: ians 

बिहार के भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र में विवाहेत्तर प्रेम संबंध में एक युवक की हत्या और शव को छिपाने की नियत से घर के आंगन में दफना देने का मामला प्रकाश में आया है। जहां शव दफनाया गया, वहां फूल के पौधे भी लगा दिए गए। पुलिस शव को बरामद कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

सूचना के मुताबिक पुलिस ने इतिम्हा गांव में एक घर से दफनाया गया एक युवक का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान अगिआंव बाजार थाना के तार गांव निवासी मिथुन गिरी (24) के रूप में किया गया है।

Published: undefined

बताया जाता है कि पहले वह हरियाणा के गुरुग्राम में रहकर ट्रक चलाता था और उसी दौरान उसने इतिम्हा गांव की एक लड़की नेहा से शादी की थी। आरोप है कि मिथुन अपने पत्नी को लाने ससुराल आया था, तभी उसकी हत्या कर दी गई और शव को घर के आंगन में ही दफना दिया गया।

कहा जा रहा है कि नेहा का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध चल रहा था। पीरो के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राहुल सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी ने पूछताछ के दौरान बताया कि सोमवार की रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उसके पति मिथुन गिरी ने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर अपने गले में साड़ी बांधकर छत की कुंडी से लटक कर फांसी लगा ली।

सिंह ने बताया कि उसने स्वीकार किया है कि घटना के बाद उसने गांव के ही एक युवक को बुलाया और दोनों ने मिलकर उसके शव को घर के आंगन में ही दफना दिया। पुलिस मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • अर्थतंत्र की खबरें: लगातार दूसरे दिन झूमा बाजार, सेंसेक्स 579 अंक चढ़ा और पेट्रोल-डीजल पर राहत की उम्मीद नहीं

  • ,
  • खेल: डीआर कांगो पर जीत से खुश नहीं हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन? और अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में केसी वेणुगोपाल का पीएम मोदी को पत्र, कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

  • ,
  • अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, 'महुआ मोइत्रा पर हमला कर बीजेपी ने पैदा किया राजनीतिक हिंसा का माहौल'

  • ,
  • ढाई माह में ही दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हुए बड़े-बड़े गड्ढे, कांग्रेस बोली- मोदी सरकार देश के लिए घातक