अपराध

मध्य प्रदेश में बेखौफ बदमाशों का आतंक देखिए! थाने में पुलिसकर्मी को मारी गोली, घायल सिपाही अस्पताल में भर्ती

पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष गुप्ता ने बताया कि प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग पुलिस थाने की बैरक में खाना खाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उन्होंने शोर सुना और बाहर निकल आए। उसी दौरान एक नकाबपोश व्यक्ति ने उन पर गोली चला दी।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

मध्य प्रदेश के सतना जिले में बेखौफ बदमाशों का आंतक देखने को मिला है। एक पुलिस थाना परिसर में एक अज्ञात व्यक्ति ने पुलिसकर्मी को गोली मारकर घायल कर दिया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना जैतवारा पुलिस थाना परिसर में आधी रात के आसपास हुई।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष गुप्ता ने बताया कि प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग पुलिस थाने की बैरक में खाना खाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उन्होंने शोर सुना और बाहर निकल आए। उसी दौरान एक नकाबपोश व्यक्ति ने उन पर गोली चला दी।

उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी के कंधे के पास गोली लगी है और हमलावर मौके से भाग गया। शहर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) महेंद्र सिंह ने बताया कि प्रधान आरक्षक की हालत स्थिर है और उन्हें इलाज के लिए रीवा के मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस दल गठित किए गए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की