शराबबंदी वाले राज्य बिहार में तस्करों का हौसला लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार तड़के गोपालगंज जिले के विसम्भरपुर थाना क्षेत्र में सिपाया इंजीनियरिंग कॉलेज के पास उत्पाद विभाग की टीम पर शराब तस्करों ने हमला कर दिया, जिसमें होमगार्ड जवान अभिषेक कुमार शर्मा की सिर पर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है।
Published: 16 Aug 2025, 1:25 PM IST
लगभग सुबह 4:30 बजे यूपी से बड़ी शराब खेप आने की गुप्त सूचना पर उत्पाद विभाग की टीम बलथरी चेक पोस्ट से छापामारी के लिए निकली।
तस्करों का पीछा करते हुए टीम सिपाया पहुंची, जहां तस्करों ने होमगार्ड जवान अभिषेक कुमार शर्मा पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें सिर में चोट लग गई। बहुत ज्यादा खून बहने की वजह से वह मौके पर ही बेहोश हो गए और इलाज के दौरान अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।
Published: 16 Aug 2025, 1:25 PM IST
पुलिस ने जो जानकारी दी है, उसके अनुसार, परिजन इस घटना को साजिश मान रहे हैं और घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं।
Published: 16 Aug 2025, 1:25 PM IST
शराबबंदी अधीक्षक अमृतेश कुमार का कहना है, "शराब तस्करों का पीछा करते समय यह घटना हुई।" पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है, इलाके में नाकाबंदी की गई है और छापेमारी व CCTV फुटेज की जांच जारी है। आरोपियों को जल्द पकड़ने का विश्वास पुलिस ने जाहिर किया है।
Published: 16 Aug 2025, 1:25 PM IST
इस क्षेत्र में हाल ही में हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं, 30 सितंबर को इसी जिले में होमगार्ड जवान बसंत मांझी को तस्करों ने गोली मार दी थी। हाल ही में एक रिटायर्ड आर्मी मेजर को पड़ोसी ने गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इससे इलाके में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होते रहे हैं।
Published: 16 Aug 2025, 1:25 PM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 16 Aug 2025, 1:25 PM IST