अपराध

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और बिक्रम बरार गैंग के दो लोग बिहार से गिरफ्तार, हथियार और नेपाली करेंसी बरामद

पूर्वी चंपारण के एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई और विक्रम बरार ग्रुप के सक्रिय अपराधी को हथियार के साथ रक्सौल थाना क्षेत्र में देखा गया है, जिस पर विशेष टीम का गठन कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और बिक्रम बरार गैंग के दो गुर्गे बिहार से गिरफ्तार
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और बिक्रम बरार गैंग के दो गुर्गे बिहार से गिरफ्तार फोटोः IANS

बिहार के पूर्वी चंपारण जिला के रक्सौल थाना क्षेत्र से पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और बिक्रम बरार गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार और कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार गैंगस्टर की पहचान शशांक पांडेय और त्रिभुवन साह के रूप में हुई है।

पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने सोमवार को बताया कि 22 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई और विक्रम बरार ग्रुप के सक्रिय अपराधी को हथियार के साथ रक्सौल थाना क्षेत्र में देखा गया है, जो अपराध की किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है।

पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि इसी सूचना के आधार पर तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया। इसके बाद टीम ने रक्सौल थाना क्षेत्र में नाकाबंदी करते हुए दो अपराधी को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से नेपाली करेंसी भी बरामद हुई है।

उन्होंने बताया कि रक्सौल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। दोनों के पास से एक पिस्तौल, गोली और 2,100 रुपये नेपाली करेंसी, इंडियन करेंसी बरामद किया गया है। बताया जाता है कि गिरफ्तार लोग हरियाणा और राजस्थान में कई मामलों में वांछित हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बिहार: पटना में छात्रों का भारी हंगामा, दारोगा और BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर निकाला मार्च, कई हिरासत में

  • ,
  • स्वतंत्र भारद्वाज को मिली तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत, वीडियो में 'खोपड़ी खोलने' का दावा करने के बाद हुआ था गिरफ्तार

  • ,
  • सिनेजीवन: सलमान खान की क्रिप्टिक पोस्ट ने बढ़ाई उत्सुकता और अफवाहों पर अमिताभ बच्चन ने खुद लगाई रोक

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: चेक बाउंस मामला, राजपाल यादव को SC से फिलहाल राहत, 2 करोड़ जमा करने के लिए मिला आखिरी मौका

  • ,
  • केरल चुनाव में हार पर CPM की बैठक में विजयन की कार्यशैली पर उठे सवाल, राज्य नेतृत्व पर भी लगे गंभीर आरोप