अपराध

बिहार में अपराधी बेलगाम, पेट्रोल पंप कर्मचारी से 41 लाख रुपये लूटे, विरोध करने पर मारी गोली

औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक एस के पोरिका ने बताया कि पेट्रोल पंप के कर्मचारियों द्वारा 40 से 41 लाख रुपये लूट की बात बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है और जिले से निकलने वाले सभी मार्गों पर चेकिंग की जा रही है।

प्रतीकात्मक फोटोः सोशल मीडिया
प्रतीकात्मक फोटोः सोशल मीडिया 

बिहार में सुशासन की सरकार में अपराध बेलगाम होता जा रहा है। लगातार कई जिलों में बैंक डकैती की घटनाओं के बाद अब पेट्रोल पंप कर्मचारी से दिनदहाड़े लाखों रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। इस दौरान विरोध करने पर अपराधियों ने पंप कर्मचारी को गोली मार दी और आसानी से फरार हो गए।

घटना औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र की है, जहां सोमवार की सुबह अज्ञात लुटेरे पेट्रोल पंप कर्मचारी से करीब 41 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। इस बीच, विरोध करने पर बदमाशों ने पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी को गोली भी मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सिरिस गांव के समीप रिलायंस पेट्रोल पंप के कर्मचारी एक वाहन से 41 लाख रुपये लेकर बैंक जमा करने जा रहे थे। इसी बीच, पंप से निकलते ही बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया और रुपयों से भरा बैग लूट लिया। इस दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने एक कर्मचारी को गोली मार दी, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया।

औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक एस के पोरिका ने बताया कि पेट्रोल पंप के कर्मचारियों द्वारा 40 से 41 लाख रुपये लूट की बात बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि घायल कर्मचारी के कंधे में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पोरिका ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और जिले से निकलने वाले सभी मार्गों पर वाहनों की जांच की जा रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: नोएडा-गाजियाबाद से गुरुग्राम तक बारिश से त्राहिमाम, सड़कें जलमग्न, रेंगती दिखीं गाड़ियां, पहाड़ों का भी बुरा हाल

  • ,
  • 'मोदी सरकार ने गलवान के बाद चीन के प्रति अपनाया नरम रुख, आयात में हुई बढ़ोतरी', खड़गे बोले- राष्ट्रीय हितों को पहुंचा नुकसान

  • ,
  • ठाणे अस्पताल में शिवसेना नेता के हमले से डरे डॉक्टर ने दिया इस्तीफा, बोले- अब शहर नहीं लौटूंगा

  • ,
  • उत्तराखंड में बारिश को लेकर 'रेड अलर्ट', 7 जिलों में भारी बारिश का कहर, स्कूल बंद और 100 से अधिक सड़कें ठप!

  • ,
  • TMC को कलकत्ता हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खाते को ऑपरेट करने की मिली सशर्त इजाजत