अपराध

यूपीः 47 साल का BJP नेता SP नेता की बेटी को लेकर फरार, भगवा पार्टी ने निष्कासित कर झाड़ा पल्ला

आरोपी बीजेपी नेता आशीष शुक्ला 47 साल का है, जबकि समाजवादी पार्टी के नेता की बेटी महज 26 साल की है। इतना ही नहीं, पहले से शादीशुदा आशीष शुक्ला का एक 21 साल का बेटा और एक 7 साल की बेटी भी है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बीजेपी नेता आशीष शुक्ला समाजवादी पार्टी के एक नेता की बेटी को लेकर फरार हो गया है। इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद विवाद बढ़ने पर बीजेपी ने आशीष को 'पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त' होने के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया है और सभी पदों से हटा दिया है।

Published: undefined

मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी नेता आशीष शुक्ला 47 साल का है, जबकि समाजवादी पार्टी के नेता की बेटी महज 26 साल की है। इतना ही नहीं, पहले से शादीशुदा आशीष शुक्ला का एक 21 साल का बेटा और एक 7 साल की बेटी भी है। सूत्रों के मुताबिक, जब लड़की के परिवार ने उसकी शादी तय की, तो दोनों भाग गए।

Published: undefined

इस मामले के तूल पकड़ने के बाद किकिरी होने पर बीजेपी ने आननफानन में आशीष शुक्ला के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे पार्टी से निष्कासित कर दिया। इस मामले पर बीजेपी के हरदोई जिला मीडिया प्रभारी गंगेश पाठक ने पत्रकारों को बताया कि पार्टी के शहर महासचिव रहे आशीष शुक्ला को निष्कासित कर दिया गया है।

Published: undefined

गंगेश पाठक ने कहा कि पार्टी की नीति के विरुद्ध कार्य करने और आचरण में ढिलाई के कारण उनसे पद छीन लिया गया है और उनकी प्राथमिक सदस्यता भी रद्द कर दी गई है। आशीष शुक्ला का अब पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस आशीष के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र है। इसे मामले में पुलिस की जांच चल रही है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में केसी वेणुगोपाल का पीएम मोदी को पत्र, कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

  • ,
  • सर्वे से E20 पेट्रोल पर उठे गंभीर सवाल, माइलेज में आ रही भारी गिरावट, गाडियों की लाइफ को भी नुकसान

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: लगातार दूसरे दिन झूमा बाजार, सेंसेक्स 579 अंक चढ़ा और पेट्रोल-डीजल पर राहत की उम्मीद नहीं

  • ,
  • खेल: डीआर कांगो पर जीत से खुश नहीं हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन? और अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया

  • ,
  • अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, 'महुआ मोइत्रा पर हमला कर बीजेपी ने पैदा किया राजनीतिक हिंसा का माहौल'