
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के रफतपुर में तीसरी क्लास में पढ़ने वाले 10 साल के दलित छात्र का शव पेड़ से लटका मिला है। बताया जा रहा है कि संपत्ति को लेकर एक विवाद था। बच्चे के परिजनों ने ऊंची जातियों के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। यह बच्चा रविवार से लापता था। बच्चे का शव गाव के पास खेत में पेड़ से लटका मिला है।
Published: undefined
दलिते बच्चे के परिजनों ने कहा कि उनका बच्चा विवादित जमीन के हिस्से के पास खेत में खेल रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने बच्चे को पकड़ लिया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और उसे एक पेड़ से बांध दिया। इलाके में कुछ ग्रामीणों को देख आरोपी युवक भाग गए।
Published: undefined
रफतपुर में ऊंची जातियों और दलितों की मिश्रित आबादी है। यहां के वर्तमान ग्राम प्रधान दलित हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined