अपराध

यूपी पुलिस ने लॉक-अप में महिला के साथ की बेरहमी से मारपीट, देखें वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कानपुर में एक पुलिस अधिकारी हवालात में एक महिला को बेरहमी से पीटता नजर आ रहा है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कानपुर में एक पुलिस अधिकारी हवालात में एक महिला को बेरहमी से पीटता नजर आ रहा है। समाजवादी पार्टी के ट्विटर अकाउंट पर वीडियो साझा किया गया है, इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया है।

Published: undefined

नोट- नीचे शेयर किए गए वीडियो में गाली और अपशब्द का इस्तमाल किया गया है।

Published: undefined

दो मिनट से अधिक लंबे इस फुटेज में महिला मदद के लिए भीख मांगती और दर्द से चिल्लाती दिख रही है, जबकि पुलिस अधिकारी उसको बेरहमी से पीट रहा है।

Published: undefined

पुलिस अधिकारी स्पष्ट रूप से समझ रहा है ये सब रिकॉर्ड किया जा रहा है और वह यह कहते हुए अपना बचाव करने की कोशिश करता है, "आप लोग पुलिस के साथ सही व्यवहार नहीं कर रहे हैं, आप जो भी कर रहे हैं वह गलत है।"

Published: undefined

समाजवादी पार्टी ने घटना की निंदा की है और पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई और जांच की मांग की है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined