अपराध

यूपी: महोबा में जश्ने आजादी के दिन जिंदा जलाई गई महिला की मौत, छेड़खानी की शिकायत पर पीड़िता को किया था आग के हवाले

एक महिला द्वारा एक व्यक्ति के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत दर्ज करवाना उसे भारी पड़ गया। बेटे पर शिकायत दर्ज करवाने से बौखलाए आरोपी के माता-पिता ने पीड़ित महिला को जिंदा जला दिया, जिससे 30 वर्षीय महिला की मंगलवार को एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

उत्तर प्रदेश के महोबा में एक महिला द्वारा एक व्यक्ति के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत दर्ज करवाना उसे भारी पड़ गया। बेटे पर शिकायत दर्ज करवाने से बौखलाए आरोपी के माता-पिता ने पीड़ित महिला को जिंदा जला दिया, जिससे 30 वर्षीय महिला की मंगलवार को एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि महिला को गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।

आरोपी की मां को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। महिला ने रविवार को मजिस्ट्रेट को दिए अपने बयान में कहा कि उसने अपने पड़ोसी विपिन यादव के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया है। बाद में आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।

कुलपहाड़ थाना प्रभारी (एसएचओ) महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि युवक के माता-पिता अपने बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने से नाराज थे। एसएचओ ने कहा, "लड़की ने बाद में पुलिस को दिए बयान में कहा कि मामला दर्ज होने से नाराज आरोपी के माता-पिता ने उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।"

यादव और उनकी मां को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। एसएचओ ने बताया कि पिता फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: किश्तवाड़ में फटा बादल, कई वाहन बहने से मची अफरा-तफरी, सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश

  • ,
  • 'पीएम मोदी खेल रहे ‘विक्टिम कार्ड', उनकी ‘इंस्टाग्राम सभाएं’ किसी को गुमराह नहीं कर सकतीं', जयराम का पलटवार

  • ,
  • कुलगाम आतंकी हमला: दूसरे मजदूर ने भी तोड़ा दम, 2 गैर-स्थानीय श्रमिकों की मौत के बाद घाटी में हाई अलर्ट, सर्च ऑपरेशन जारी

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR में फिर होगी बारिश, जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश से हालात बिगड़े, केरल के 8 जिलों में रेड अलर्ट

  • ,
  • CWG 2026: गोल्ड से चूके नीरज चोपड़ा, जैवलिन थ्रो में जीता सिल्वर मेडल, यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज पर किया कब्जा