अपराध

उत्तर प्रदेश: स्कूल वैन में जा रहे थे बच्चे, अचानक बदमाशों ने वैन पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, मची चीख-पुकार

वैन चालक मोंटी ने बताया कि बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिससे बच्चों में चीख-पुकार मच गई।

जिस वैन पर हुई फायरिंग, उसके पास खड़े लोग।
जिस वैन पर हुई फायरिंग, उसके पास खड़े लोग। 

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में शुक्रवार सुबह बच्चों से भरे स्कूल वैन पर बदमाशों ने फायरिंग की। ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर बाइक सवार फरार हो गए। राहत की बात ये रही कि किसी बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

यह घटना गजरौला थाना क्षेत्र की है। वैन भारतीय जनता पार्टी नेता चौधरी वीरेंद्र सिंह के स्कूल का बताया जा रहा है। फायरिंग के बाद गाड़ी के अंदर मौजूद स्कूली बच्चों में चीख पुकार मच गई। सभी बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं। 

Published: undefined

वैन चालक मोंटी ने बताया कि बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिससे बच्चों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और वैन को थाने ले जाया गया है।

गजरौला थाना पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों की तलाश जारी है। घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। भाजपा नेता चौधरी वीरेंद्र सिंह ने इस घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Published: undefined

गाड़ी के चालक मोंटी ने बताया, “मैं आज सुबह करीब 7:40 बजे नगला इलाके से गाड़ी लेकर आ रहा था। तीन लोगों ने वाहन रोक कर तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। उन लोगों ने कड़े से और पत्थरों से भी गाड़ी पर हमला किया। इसके बाद मैं गाड़ी को जल्दी से भगाकर स्कूल ले आया।घटना के वक्त वैन में 28 बच्चे मौजूद थे। किसी बच्चे को कोई चोट नहीं आई। मैं किसी व्यक्ति को जानता नहीं हूं। मैंने जब गाड़ी भगाई तो करीब एक किलोमीटर तक उन लोगों ने मेरा पीछा किया। मैं गाड़ी स्कूल परिसर में ले आया, इसके बाद वो लोग भाग गए।”

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: खड़गे ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, कहा- चुनाव की ईमानदारी में दखल देने की साफ कोशिश हो रही है

  • ,
  • राज्यसभा चुनाव: हरियाणा में धांधली की कोशिश! खड़गे ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र, हस्तक्षेप की मांग की

  • ,
  • दुनिया की खबरें: मिडिल ईस्ट संकट और अफगानिस्तान युद्ध से पाक की अर्थव्यवस्था चरमराई और नेतन्याहू का नया वीडियो आया

  • ,
  • पश्चिम बंगाल चुनावः वाममोर्चा ने 192 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की, जानें किसे कहां से मिला टिकट

  • ,
  • केरल चुनाव: बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, नेमोम से राजीव चंद्रशेखर को बनाया प्रत्याशी