अपराध

उत्तर प्रदेश: योगी राज में गुंडई देखिए! BJP विधायक के चचेरे भाई को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

पुलिस ने बताया कि दबंगों ने घर पर हमला कर पथराव किया। बीजेपी विधायक के चचेरे भाई से मारपीट की। फूलचंद समेत आठ लोगों को इलाज के लिए पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान फूलचंद की मौत हो गई।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के घुंघचाई थाना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के विधायक बाबूराम पासवान के चचेरे भाई फूलचंद की शनिवार देर शाम दबंगों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दबंगों ने घर पर हमला कर पथराव शुरू कर दिया और फूलचंद की पोती को घसीट कर ले गए। दबंगों ने परिवार के सदस्यों और विधायक के चचेरे भाई से मारपीट की। फूलचंद समेत आठ लोगों को इलाज के लिए पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान फूलचंद की मौत हो गई।

पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने संवाददाताओं को बताया कि घुंघचाई थाना क्षेत्र के उदरा गांव में झगड़े में 70 वर्षीय फूलचंद की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि परिजनों की ओर से शिकायत मिली है जिसके आधार पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उसने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (पूरनपुर) विशाल चौधरी ने संवाददाताओं को बताया कि घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • पेपर लीक पर प्रदर्शन मामला: बिहार के व्यक्ति का दावा- 'मैं रूस में था, फिर भी मेरे खिलाफ दर्ज कर दी गई FIR'

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • छात्रों पर पैलेट गन चलवाने के लिए अमित शाह दोषी, पता नहीं था तो अयोग्य, पद से हटाएं पीएम मोदीः राहुल गांधी

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में लौटी बहार, रुपया लगातार चौथे दिन मजबूत और चांदी चमकी, सोना स्थिर

  • ,
  • खेल: शुभमन गिल बने वनडे में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज और पर्सनैलिटी राइट्स मामले में युवराज सिंह को राहत