अपराध

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर के गैंगस्टर विनोद उपाध्याय का STF ने सुल्तानपुर में किया एनकाउंटर, 1 लाख रुपये का था ईनामी

माफिया और शार्प शूटर विनोद कुमार पर गोरखपुर पुलिस ने 1 लाख रुपये का ईनाम रखा था। उसके खिलाफ 35 मुकदमे दर्ज थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने गोरखपुर के कुख्यात गैंगस्टर विनोद उपाध्याय का सुल्तानपुर में एनकाउंटर कर दिया है। उसका एनकाउंटर एसटीएफ मुख्यालय के डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम ने किया है। माफिया और शार्प शूटर विनोद कुमार पर गोरखपुर पुलिस ने 1 लाख रुपये का ईनाम रखा था। उसके खिलाफ 35 मुकदमे दर्ज थे। विनोद कुमार उपाध्याय एक संगठित गिरोह चलाता था। वह गोरखपुर, बस्ती, संतकबीर नगर और लखनऊ समेत कई जगहों पर हत्या की वारदातों को अंजाम दे चुका था।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को तड़के जब एसटीएफ की टीम ने उसे सुलतानपुर में घेरा तो वह फायरिंग करने लगा। एसटीएफ की जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लग गई। गोली लगने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

विनोद उपाध्याय उत्तर प्रदेश के माफियाओं की टॉप 10 लिस्ट में शामिल था। वह अयोध्या जिले के पुरवा का रहने वाला था। बीते साल सितंबर महीने में यूपी पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। एसटीएफ और गोरखपुर क्राइम ब्रांच की टीम उपाध्याय को 7 महीने से तलाश कर रही थी।

साल 2007 में पीडब्ल्यूडी कार्यालय केसामने गैंगवार की घटना से विनोद उपाध्याय सुर्खियों में आया था। तब विनोद उपाध्याय गैंग पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। इसमें रिपुंजय राय और सत्येंद्र की मौत हो गई थी। हमले का आरोप लालबहादुर यादव गैंग पर लगा था। इस मामले में अजीत शाही, संजय यादव, इंद्रकेश पांडेय, संजीव सिंह समेत 6 लोग जेल गए थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत