अर्थतंत्र

ट्विटर के बाद अब मेटा कर रहा कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी, हजारों कर्मचारियों पर पड़ेगा असर

सोशल-मीडिया कंपनी में होने वाली छंटनी से हजारों कर्मचारियों पर असर पड़ने की उम्मीद है। कंपनी के 18 साल के इतिहास में पहली बार इतनी व्यापक छंटनी होगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

ट्विटर पर बड़े पैमाने पर छंटनी के बाद अब मार्क जुकरबर्ग के नेतृत्व वाली मेटा भी अपने कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार बुधवार से शुरू होने वाली छंटनी से हजारों कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है।

रविवार की देर रात सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया, सोशल-मीडिया कंपनी में होने वाली छंटनी से हजारों कर्मचारियों पर असर पड़ने की उम्मीद है। कंपनी के 18 साल के इतिहास में पहली बार इतनी व्यापक छंटनी होगी।

फेसबुक और इंस्टाग्राम की मूल कंपनी में सितंबर तक 87 हजार से अधिक कर्मचारी काम कर रहे थे। जून में मेटा के मुख्य उत्पाद अधिकारी क्रिस कॉक्स ने कर्मचारियों को चेताया था कि उन्हें धीमी आर्थिक वृद्धि के माहौल में अधिक कुशलता से काम करना चाहिए।

पिछले महीने कंपनी के हेड जुकरबर्ग ने कहा था, 2023 में हम अपने निवेश को उच्च प्राथमिकता वाले विकास क्षेत्रों की एक सीमित संख्या पर केंद्रित करने जा रहे हैं।

उन्होंने उल्लेख किया था कि हम उम्मीद करते हैं कि हमारा संगठन 2023 में लगभग पहले की ही भांति या उससे कम के स्वरूप में होगा।

गौरतलब है कि मेटा एक और तिमाही में राजस्व में गिरावट दर्ज की है। निवेशकों ने कंपनी से अपने पैसे को निकालना शुरू कर दिया है। चालू वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही में मेटा का राजस्व 4 प्रतिशत घटकर 27.7 बिलियन डॉलर हो गया।

मेटा निवेशकों ने कंपनी से अपने कर्मचारियों की संख्या को कम से कम 20 प्रतिशत कम करने की अपील की है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: INDIA गठबंधन का ‘जन-महाभियोग’, खड़गे ने रखा CEC के खिलाफ प्रस्ताव, मीरा बोलीं- निष्पक्ष नहीं ज्ञानेश

  • ,
  • सिनेजीवन: आलोचकों पर बरसे दिलजीत दोसांझ और 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने पर बेटे ने यश से पूछा सवाल

  • ,
  • कांग्रेस ने IDBI बिक्री प्रक्रिया की पारदर्शिता पर उठाए सवाल, जयराम बोले- फेयरफैक्स की बोली खुलने वाले दिन ही...

  • ,
  • नहीं रहे 'कांटे' और 'काबिल' के डायरेक्टर संजय गुप्ता, 59 साल की उम्र में निधन, फिल्म इंडस्ट्री में पसरा मातम

  • ,
  • मानहानि केस: यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली की अदालत ने जारी किया नया जमानती वारंट