अर्थतंत्र

आर्थिक मोर्चे पर मोदी सरकार को एक और झटका, अब विश्व बैंक ने घटाया भारत की विकास दर का अनुमान

इससे पहले क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज ने 2019 के लिए आर्थिक मोर्च पर भारत को झटका दिया था। मूडीज ने भारत के जीडीपी ग्रोथ का आंकड़ा घटा दिया था। मूडीज के मुताबिक, भारत की जीडीपी ग्रोथ 6.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश की बिगड़ी अर्थव्यवस्था के बीच केंद्र की मोदी सरकार को आर्थिक मोर्चे एक और झटका लगा है। विश्व बैंक ने भारत की विकास दर का अनुमान घटा दिया है। विश्व बैंक ने भारत की विकास दर घटाकर 6 फीसदी कर दी है। 2018-19 में भारत की विकास दर 6.9 प्रतिशत रही थी।

विश्व बैंक ने कहा है कि लगातार दूसरे साल भारत की विकास दर की रफ्तार गिरी है। 2017-18 में यह 7.2 प्रतिशत थी, जो 2018-19 में घटकर 6.8 फीसदी हो गई। साउथ एशिया इकोनॉमिक फोकस के लेटेस्ट एडिशन में विश्व बैंक ने यह भी कहा कि साल 2021 में भारत विकास दर 6.9 प्रतिशत फिर से रिकवर कर सकता है।

इससे पहले क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज ने 2019 के लिए आर्थिक मोर्च पर भारत को झटका दिया था। मूडीज ने भारत के जीडीपी ग्रोथ का आंकड़ा घटा दिया था। मूडीज के मुताबिक, भारत की जीडीपी ग्रोथ 6.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है। मूडीज ने इससे पहले भारत की इकॉनमी को 6.8 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद जताई थी। लेकिन बाद में उसने मूडीज ने जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को 0.6 प्रतिशत कम कर दिया। इसके साथ ही 2020 के लिए जीडीपी ग्रोथ दर के अनुमान को 7.30 से घटाकर 6.7 प्रतिशत कर दिया।

मूडीज की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि अर्थव्यवस्था में आई सुस्ती ने एशियाई निर्यात पर प्रतिकूल असर डाला है, और कारोबार का अनिश्चित माहौल निवेश पर भारी पड़ा है। इससे पहले जापान की ब्रोकरेज कंपनी नोमुरा ने भी जून की तिमाही में देश की जीडीपी ग्रोथ 5.7 फीसदी रहने का अनुमान जताया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • 'भगवंत मान की ईमानदारी का नकाब हाईकोर्ट ने उतारा', भ्रष्टाचार मामले की जांच CBI को सौंपने का कांग्रेस ने स्वागत किया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली-NCR में रेप की घटनाओं पर SC की बड़ी टिप्पणी, 'कुछ संवेदनशील इलाकों में महिलाएं सुरक्षित नहीं'

  • ,
  • राजस्थान: जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर JDA की कार्रवाई, 260 घर-दुकानों पर चलेगा अभियान, HC के आदेश के बाद एक्शन

  • ,
  • 'जस्टिस उज्जल भुइयां की टिप्पणियों से ज्ञानेश कुमार बेनकाब', जयराम बोले- उन्हें पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं

  • ,
  • त्योहारों के दौरान स्ट्रीट वेंडर्स को बिना वजह न हटाएं, NHRC ने राज्यों को दिए निर्देश, कहा- वैकल्पिक जगह देकर ही हटाएं