
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में बजट पेश किया। जिसे शेयर बाजार को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और मार्केट में खूनी खेल देखने को मिला। रविवार को बीएसई सेंसेक्स 1546.84 अंकों (1.88 प्रतिशत) की भारी गिरावट के साथ 80,722.94 अंकों पर बंद हुआ। जबकि एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 495.20 अंकों (1.96%) के नुकसान के साथ 24,825.45 अंकों पर बंद हुआ।
Published: undefined
बजट शुरू होते बाजार ने तेजी दिखाई, कुछ देर के लिए तेजी से बढ़ा था, लेकिन जब इसमें गिरावट आनी शुरू हुई तो इसने निवेशकों को खून के आंसू रुला दिया। इस गिरावट की वजह से शेयर बाजार निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा डूब गए।
Published: undefined
बात करें सेंसेक्स और निफ्ची की तो, रविवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 3 कंपनी के शेयर ही हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 27 कंपनियों लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, आज निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 6 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ बंद हुए और बाकी की सभी 44 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ बंद हुए।
Published: undefined
दरअसल, फ्यूचर ऑप्शन पर एसटीटी यानी सिक्यूरिटीजॉ ट्रांजैक्शन टैक्स को करीब 60 फीसदी बढ़ा दिया गया है। यही शेयर बाजार के लिए बड़ा झटका साबित हुआ है। पहले फ्यूचर्स पर एसटीटी 0.0125% था जो अब बढ़ाकर 0.02% कर दिया गया। इसी तरह ऑप्शंस पर एसटीटी प्रीमियम का 0.0625% था जो अब बढ़ाकर 0.1%, कर दिया गया है। यानी दोनों मामलों में लगभग 60% की बढ़ोतरी। इससे हाई-फ्रीक्वेंसी और रिटेल डेरिवेटिव ट्रेडर्स की लागत बढ़ेगी।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined