
खाद्य और ईंधन उत्पादों की कीमतों में मामूली कमी के कारण खुदरा मुद्रास्फीति फरवरी में मामूली रूप 6.52% से घटकर 6.44% पर आ गई। आपको बता दें, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित मुद्रास्फीति की दर जनवरी में 6.52 प्रतिशत और फरवरी 2022 में 6.07 प्रतिशत थी।
खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति फरवरी में 5.95 प्रतिशत रही जो जनवरी के छह प्रतिशत से कम है। नवंबर और दिसंबर महीने को छोड़कर खुदरा मुद्रास्फीति जनवरी 2022 से आरबीआई के ऊपरी सहिष्णुता स्तर 6 प्रतिशत से ऊपर बनी हुई है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए