अर्थतंत्र

जीएसटी-नोटबंदी ने निकाला खुदरा कारोबारियों का दिवाला, दस साल की सबसे खराब बिक्री रही इस बार

नोटबंदी और जीएसटी की मार की वजह से संगठन का दावा है कि इस दीपावली बिक्री को लेकर पिछले साल की तुलना में 40 प्रतिशत की गिरावट आई और यह पिछले दस सालों की सबसे सुस्त दीपावली मानी जा रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दीपावली का त्यौहार आमतौर पर कारोबार और व्यापारियों के लिए उत्साह लेकर आता है। लेकिन इस बार असंगठित क्षेत्र के व्यापारियों के एक प्रमुख का कहना है कि इस साल नोटबंदी तथा जीएसटी के कारण यह तस्वीर बदली हुई थी। नोटबंदी और जीएसटी की मार की वजह से संगठन का दावा है कि इस दीपावली बिक्री में पिछले साल की तुलना में 40 प्रतिशत की गिरावट आई और यह पिछले दस सालों की सबसे सुस्त दीपावली मानी जा रही है।

खुदरा कारोबारियों के संगठन कन्‍फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने कहा कि कि देश में सालाना करीब 40 लाख करोड़ रुपए का खुदरा कारोबार होता है। इसमें संगठित क्षेत्र की हिस्सेदारी महज पांच प्रतिशत है, जबकि शेष 95 प्रतिशत योगदान असंगठित क्षेत्र का है। दीपावली त्यौहार के दस दिन पहले से शुरू होने वाली त्यौहारी बिक्री पिछले सालों में करीब 50 हजार करोड़ रुपए की रही है। इस साल यह 40 प्रतिशत नीचे गिर गई और इस हिसाब से यह पिछले दस सालों की सबसे खराब दीपावली रही।

उन्होंने यह भी कहा कि नोटबंदी के बाद बाजार से रौनक गायब थी और जीएसटी व्यवस्था की दिक्कतों ने बाजार में संशय का माहौल तैयार किया, जिससे लोगों और कारोबारियों दोनों की सोच को प्रभावित किया है।

कैट ने कहा कि दीपावली में सुस्त कारोबार के बाद अब व्यापारियों की नजर आने वाली शादी- विवाह पर है। शादी- विवाह की सीजन में अच्छे व्यापार की उम्मीद जताई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • यादों में ऋषिकेश दाः 'गोलमाल' की मस्ती से 'आनंद' की भावुकता तक, जीवन के हर रंग को अपने अंदाज में पर्दे पर उतारा

  • ,
  • नेपाल में जल प्रलय के बाद बिहार में नदियों का रौद्र रूप बरकरार, गंडक बैराज में जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 359 लोगों ने गंवाई जान, आंकड़ा बढ़ने की आशंका, सैकड़ों लापता

  • ,
  • आईआईटी-दिल्ली ने छात्र की मौत की जांच के लिए गठित बाहरी समिति का पुनर्गठन किया, छात्रों का प्रदर्शन जारी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: नेपाल के निचले इलाकों में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा और अल्जीरिया के जंगलों में लगी आग, कई मौतें