अर्थतंत्र

आम जनता की जेब पर महंगाई की मार, देश में घरेलू LPG सिलेंडर के फिर बढ़े दाम, जानें नई कीमत

तेल कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम में 15 रुपये का इजाफा किया है। इस इजाफे के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर के दाम 884.50 रुपये से बढ़कर 899.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जनता पर महंगाई की मार जारी है। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर एक बार फिर महंगा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। तेल कंपनियों ने प्रति सिलेंडर की कीमत में 15 रुपये का इजाफा किया है। तेल कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम में 15 रुपये का इजाफा किया है। इस इजाफे के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर के दाम 884.50 रुपये से बढ़कर 899.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गए हैं।

इससे पहले 1 अक्टूबर को कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 43.5 रुपये प्रति सिलेंडर तक की बढ़ोतरी की थी। इजाफे के बाद राजधानी दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 1693 रुपये से बढ़कर 1736.5 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया।

दाम में इजाफे के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर कीमत 43.5 रुपये बढ़कर 1736.5 रुपये हो गई। कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 35 रुपये बढ़कर 1805.5 रुपये हो गया। मुंबई में कीमत 35.5 रुपये बढ़कर 1685 रुपये और चेन्नई में 36.5 रुपये बढ़कर 1867.5 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 06 Oct 2021, 9:31 AM IST

  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की