
पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद से पेट्रोल के प्रति लीटर के दाम में 26 पैसे और डीजल के प्रति लीटर में 33 पैसे से दाम बढ़ाए गए हैं।
Published: 10 May 2021, 9:53 AM IST
दिल्ली में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत बढ़कर 91.53 रुपये जबकि डीजल का दाम 82.06 रुपये हो गया। इसी तरह, मुंबई में पेट्रोल 97.86 रुपये और डीजल 89.17 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 91.66 रुपये और डीजल 84.90 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 93.60 रुपये और डीजल 86.96 रुपये बिक रहा है।
Published: 10 May 2021, 9:53 AM IST
गौरतलब है कि पिछले दो महीने से देश के कई राज्यों में विधानसभा के चुनाव की प्रक्रिया चल रही थी। इसलिए, पिछले महीने कच्चा तेल महंगा होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई इजाफा नहीं हुआ। अब चुनावी नतीजे आने के बाद पांच दिनों में ही दिन में पेट्रोल 1.16 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है।
Published: 10 May 2021, 9:53 AM IST
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 10 May 2021, 9:53 AM IST