
हर नए महीने की तरह सितंबर में भी कई बदलाव होने वाले हैं। ये नियम सीधे आपकी जेब पर असर डालने वाली है। इसलिए इन बदलावों के बारे में जानना आपके लिए जरूरी है।
हर महीने की 1 तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा की जाती है। इनमें बढ़ोतरी या कटौती हो सकती है। एक सितंबर को सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां गैस सिलेंडर का रेट तय करेंगी। रसोई गैस की कीमतों का आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ता है।
Published: undefined
पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों के लिए KYC कराना अनिवार्य कर दिया गया है। ग्राहकों को बैंक ने संदेश भेजा था ति सभी ग्राहक 31 अगस्त से पहले अपनी KYC करा लें। इसके लिए बैंक ब्रांच से संपर्क कर सकते हैं। अगर आप केवाईसी ने कराते हैं तो आप अपने खाते से पैसों का लेन-देन नहीं कर पाएंगे।
Published: undefined
यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण की 74 वीं बोर्ड बैठक में यमुना एक्सप्रेस वे पर टोल टैक्स बढ़ाने का फैसला लिया गया है। 1 सितंबर से टोल पर बढ़ी हुई दरें लागू हो जायेंगी। दो पहिया वाहन चालकों और किसानों के ट्रैक्टर को इस फैसले में राहत दी गई है। 2018 से लेकर अभी तक कोई भी टोल टैक्स नहीं बढ़ाया गया था, लेकिन अब यह जानकारी दी गई थी कि आईआईटी के सर्वे के बाद पूरे यमुना एक्सप्रेस वे पर हो रहे हादसों को रोकने के लिए 130 करोड़ रुपए का खर्च आ रहा है। जिसको वहन करने के लिए टोल टैक्स में वृद्धि जरूरी हो गई है।
यमुना अथॉरिटी के सीईओ रणवीर सिंह के मुताबिक टोल टैक्स वृद्धि में टू व्हीलर थ्री व्हीलर और रजिस्टर ट्रैक्टर को बाहर रखा गया है। इनके दामों में किसी भी तरीके की कोई वृद्धि नहीं की गई है। वहीं कार, जीप वा वैन की दरों में 2.50 रुपए प्रति किलोमीटर बढ़ाकर 2.65 रुपए प्रति किलोमीटर की गई है। जबकि हल्के व्यवसायिक वाहन हल्के माल या मिनी बस की दर 3.90 रुपए प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 4.15 रुपए प्रति किलोमीटर, बस या ट्रक की दर 7.90 रुपए प्रति किलो मीटर से बढ़ाकर 8.45 रुपए प्रति किलोमीटर की गई है।
Published: undefined
अगर आप PM किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं तो आपको 31 अगस्त से पहले E-KYC कराना अनिवार्य है। अगर आप ऐसा नहीं करते है तो अगली किस्त फंस सकती हैं। सरकार ने इस योजना के लिए KYC को अनिवार्य कर दिया है।
Published: undefined
दिल्ली से सटे गाजियाबाद में 1 सितंबर से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा होगा जाएगा। गाजियाबाद का सर्किट रेट बढ़ा दिया गया है। इसमें 4 से 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह नए सर्किल रेट 1 सितंबर 2022 से लागू होगा।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined