
सोना और चांदी की कीमतों में बीते सप्ताह जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन सप्ताह के अंत तक दोनों कीमती धातुएं गिरावट के साथ बंद हुईं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जहां सोना 10 ग्राम पर करीब 5 हजार रुपये सस्ता हुआ, वहीं चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। खास बात यह है कि चांदी अब अपने ऑल टाइम हाई स्तर से 2.10 लाख रुपये प्रति किलो से ज्यादा नीचे आ चुकी है।
Published: undefined
एमसीएक्स पर 3 जुलाई एक्सपायरी वाली चांदी का वायदा भाव पिछले सप्ताह के आखिरी दो कारोबारी दिनों में तेजी के बावजूद कुल मिलाकर गिरावट में रहा। 5 जून को चांदी 2,48,537 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी, जबकि शुक्रवार को इसका भाव 2,46,604 रुपये प्रति किलो पर आ गया। इस तरह सप्ताहभर में चांदी 1,933 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई।
जून महीने में चांदी की चाल और भी कमजोर रही है। मई के आखिरी कारोबारी दिन 2,66,998 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई चांदी मौजूदा स्तर तक आते-आते महज 10 कारोबारी दिनों में 20,394 रुपये प्रति किलो टूट चुकी है।
Published: undefined
चांदी की कीमत में आई गिरावट का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जनवरी में इस एक्सपायरी वाले कॉन्ट्रैक्ट ने पहली बार 4 लाख रुपये का स्तर पार किया था और 4,57,328 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड उच्च स्तर तक पहुंच गया था। हालांकि इसके बाद लगातार गिरावट का दौर शुरू हुआ और अब चांदी उस स्तर से 2,10,724 रुपये प्रति किलो नीचे कारोबार कर रही है।
सोने की बात करें तो इसमें गिरावट और भी ज्यादा देखने को मिली। एमसीएक्स पर 5 अगस्त एक्सपायरी वाले 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 5 जून को 1,55,594 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो शुक्रवार को घटकर 1,50,675 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। यानी सप्ताहभर में सोना 4,919 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया।
Published: undefined
सोने की कीमतों में जून महीने के दौरान लगातार दबाव बना हुआ है। 29 मई को एमसीएक्स पर सोना 1,60,911 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जबकि 12 जून तक इसका भाव घटकर 1,50,675 रुपये रह गया। इस तरह महज 10 कारोबारी दिनों में सोना 10,236 रुपये प्रति 10 ग्राम तक फिसल चुका है।
इसके साथ ही सोना जनवरी में बने अपने ऑल टाइम हाई 2,04,375 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से 53,700 रुपये नीचे आ गया है।
Published: undefined
इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, घरेलू बाजार में भी सोना और चांदी दोनों सस्ते हुए हैं। 5 जून को 24 कैरेट सोना 1,54,238 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था, जो शुक्रवार को घटकर 1,47,800 रुपये पर आ गया। यानी एक हफ्ते में सोना 6,438 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ।
वहीं, चांदी का भाव 5 जून को 2,56,908 रुपये प्रति किलो था, जो 14,513 रुपये की गिरावट के साथ 2,42,295 रुपये प्रति किलो पर आ गया। इस तरह घरेलू बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में उल्लेखनीय नरमी दर्ज की गई है।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined