अर्थतंत्र

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव, पहले गिरावट फिर दोनों में उछाल, जानें ताजा रेट

हाल के दिनों में दोनों धातुओं की कीमतों ने एक नई ऊंचाई को छूआ, लेकिन अब कीमतें सीमित दायरे में कारोबार कर रही हैं।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

सोना और चांदी की कीमतों में इन दिनों सांप-सीढ़ी का खेल चल रहा है। कभी तेज उछाल तो कभी अचानक गिरावट से निवेशकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हाल के दिनों में दोनों धातुओं की कीमतों ने एक नई ऊंचाई को छूआ, लेकिन अब कीमतें सीमित दायरे में कारोबार कर रही हैं, लेकिन बाजार की दिशा पर कई वैश्विक और घरेलू फैक्टर असर डाल रहे हैं।

पहले गिरावट, फिर तेजी

सोने चांदी की कीमतों में आज (गुरुवार) भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कीमतों में शुरूआती गिरावट के बाद अब तेजी दिख रही है। सोने की कीमत 1,56,000 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी का भाव 2,45,449 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया।

इन शहरों में सोने का भाव

मुंबई में सोने की कीमत

मुंबई में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹15,419 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹14,134 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹11,564 प्रति ग्राम है।

कोलकाता में सोने की कीमत

कोलकाता में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹15,419 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹14,134 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹11,564 प्रति ग्राम है।

जयपुर में सोने की कीमत

जयपुर में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹15,435 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹14,150 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹11,580 प्रति ग्राम है।

पटना में सोने की कीमत

पटना में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹15,425 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹14,140 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹11,570 प्रति ग्राम है।

निवेशकों के समझ से बाहर सोना-चांदी

इससे पहले 18 फरवरी, बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। सुबह कमोडिटी मार्केट खुलते ही सोना -चांदी का भाव चढ़ने लगा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 2,082.00 रुपये (1.38%) की बढ़त के साथ 1,53,500.00 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि मार्च डिलीवरी वाली चांदी 8,067.00 रुपये (3.53%) की भारी बढ़त के साथ 2,36,850.00 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। 

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • यादों में ऋषिकेश दाः 'गोलमाल' की मस्ती से 'आनंद' की भावुकता तक, जीवन के हर रंग को अपने अंदाज में पर्दे पर उतारा

  • ,
  • नेपाल में जल प्रलय के बाद बिहार में नदियों का रौद्र रूप बरकरार, गंडक बैराज में जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 359 लोगों ने गंवाई जान, आंकड़ा बढ़ने की आशंका, सैकड़ों लापता

  • ,
  • आईआईटी-दिल्ली ने छात्र की मौत की जांच के लिए गठित बाहरी समिति का पुनर्गठन किया, छात्रों का प्रदर्शन जारी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: नेपाल के निचले इलाकों में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा और अल्जीरिया के जंगलों में लगी आग, कई मौतें