अर्थतंत्र

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी में गिरावट, आज क्या हैं नए भाव?

एमसीएक्स पर सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। मुनाफावसूली और सुरक्षित निवेश की मांग घटने से बाजार दबाव में है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने-चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोना और चांदी करीब 1 प्रतिशत तक लुढ़क गए। निवेशकों की मुनाफावसूली और सुरक्षित निवेश की मांग में कमी आने से बाजार पर दबाव बना हुआ है।

Published: undefined

मुनाफावसूली से सोने पर दबाव, दिन में उतार-चढ़ाव

एमसीएक्स पर 5 जून डिलीवरी वाला सोना 0.50 प्रतिशत से ज्यादा गिरकर 1,52,419 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्रा-डे निचले स्तर तक पहुंच गया। हालांकि कारोबार के दौरान इसने 1,52,990 रुपये का उच्च स्तर भी छुआ। दोपहर करीब 12 बजे तक सोना 849 रुपये यानी 0.55 प्रतिशत गिरकर 1,52,585 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। विश्लेषकों का कहना है कि निचले स्तरों पर खरीदारी जरूर हो रही है, लेकिन अभी मजबूत तेजी के संकेत नहीं मिले हैं।

Published: undefined

चांदी में भी कमजोरी, 1 प्रतिशत तक गिरावट

चांदी की कीमतों में भी दबाव देखा गया। 5 मई वायदा चांदी करीब 0.80 प्रतिशत गिरकर 2,41,510 रुपये प्रति किलोग्राम के निचले स्तर तक पहुंच गई, जबकि दिन में इसने 2,43,704 रुपये का उच्च स्तर छुआ। खबर लिखे जाने तक चांदी 2,333 रुपये यानी 0.96 प्रतिशत गिरकर 2,41,435 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।

विशेषज्ञों के मुताबिक, चांदी को सुरक्षित निवेश और औद्योगिक मांग दोनों से समर्थन मिल रहा है, लेकिन इसकी चाल फिलहाल सतर्क बनी हुई है।

Published: undefined

आगे क्या रहेगा रुख?

विश्लेषकों के अनुसार, सोना फिलहाल 1,52,500 रुपये के आसपास बना हुआ है। यदि यह 1,53,000 रुपये के ऊपर टिकता है तो 1,55,000 रुपये तक जा सकता है। वहीं, 1,52,000 रुपये से नीचे फिसलने पर यह 1,50,000 से 1,48,000 रुपये तक गिर सकता है।

चांदी के लिए 2,45,000 से 2,47,000 रुपये के बीच मजबूत अवरोध माना जा रहा है। यदि यह स्तर टूटता है तो कीमत 2,50,000 से 2,52,000 रुपये तक जा सकती है। वहीं, 2,40,000 रुपये के नीचे जाने पर 2,36,000 से 2,35,000 रुपये तक गिरावट संभव है।

Published: undefined

निवेशकों का रुख बदला, फिर भी गिरावट सीमित

हाल के दिनों में निवेशक जोखिम वाले निवेश विकल्पों जैसे शेयर बाजार की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे कीमती धातुओं पर दबाव बना है। हालांकि अमेरिका और ईरान के बीच बनी अनिश्चितता के कारण सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट फिलहाल सीमित रह सकती है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined