अर्थतंत्र

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी में फिर जोरदार तेजी, गोल्ड ₹2,338 तो सिल्वर ₹5,132 तक उछली, जानें ताजा भाव

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी रही। सोना ₹1.55 लाख और चांदी ₹2.41 लाख प्रति किलो के करीब पहुंच गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर मंगलवार को घरेलू कमोडिटी बाजार में सोने और चांदी की कीमतों पर साफ दिखाई दिया। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातुओं में जोरदार खरीदारी हुई। सोने की कीमत में एक समय 2,000 रुपये से ज्यादा, जबकि चांदी में 5,000 रुपये से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। हालांकि कारोबार आगे बढ़ने के साथ दोनों धातुओं की तेजी कुछ कम हुई और बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहा।

सोना ₹1.55 लाख के पार पहुंचा

अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना सोमवार के 1,53,099 रुपये प्रति 10 ग्राम के पिछले बंद भाव के मुकाबले मंगलवार को 1,600 रुपये यानी 1.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,54,699 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान सोने की तेजी और बढ़ी और यह 2,338 रुपये यानी 1.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,55,437 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया।

हालांकि खबर लिखे जाने तक सोने की तेजी कुछ कम हो चुकी थी। उस समय पीली धातु 895 रुपये यानी 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,53,994 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थी।

चांदी में भी 2% से ज्यादा उछाल

चांदी में भी मंगलवार को शुरुआती कारोबार में जोरदार तेजी देखने को मिली। सितंबर डिलीवरी वाली चांदी अपने पिछले बंद भाव 2,36,867 रुपये प्रति किलोग्राम से 3,132 रुपये यानी 1.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,39,999 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली।

कारोबार के दौरान चांदी की तेजी और बढ़ी। इसने 5,132 रुपये यानी 2.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,41,999 रुपये प्रति किलोग्राम का इंट्रा-डे हाई छुआ। हालांकि खबर लिखे जाने तक तेजी टिक नहीं सकी और चांदी 371 रुपये यानी 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,36,496 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती नजर आई।

अमेरिका-ईरान तनाव और डॉलर का असर

सोने और चांदी की कीमतों पर इस समय वैश्विक व्यापक आर्थिक बदलावों, भू-राजनीतिक जोखिमों और घरेलू मांग में बदलाव का सीधा असर पड़ रहा है। अमेरिका की उदार मौद्रिक नीति की उम्मीदों से सोने को नई मजबूती मिली है। वहीं, डॉलर के कमजोर होने से सोने की मांग को भी सहारा मिला है।

चांदी में निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी और उपभोक्ताओं की बदलती प्राथमिकताओं ने भी कीमतों को समर्थन दिया है। हालांकि मुद्रास्फीति के आंकड़ों और केंद्रीय बैंकों के संकेतों को लेकर बाजार अभी भी संवेदनशील बना हुआ है। यही वजह है कि आने वाले दिनों में कीमती धातुओं की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। सोने की ऊंची कीमतों का असर व्यापक अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है और इन सभी कारकों का असर आगे बाजार की दिशा पर दिखाई देगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 आतंकियों के पोस्टर जारी, हंगामे के बीच संसद 2 बजे तक स्थगित

  • ,
  • 'रांची में 'विधानसभा घेराव' मार्च के दौरान छात्रों पर नहीं हुआ बल प्रयोग', JMM ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

  • ,
  • मौसम अपडेट: MP-UP समेत बिहार, राजस्थान और ओडिशा में बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

  • ,
  • मानसून सत्र: चौथे हफ्ते के दूसरे दिन भी संसद में भारी हंगामा, शाह के बयान पर अड़ा विपक्ष, सदन 2 बजे तक के लिए स्थगित

  • ,
  • 'झारखंड के छात्र आंदोलन में बंगाल से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भेज रही BJP', केसी वेणुगोपाल ने शेयर किया वीडियो