अर्थतंत्र

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, 10 ग्राम गोल्ड ₹1,079 और चांदी ₹3,155 हुई सस्ती

सोने और चांदी की कीमतों में आज गिरावट दर्ज की गई है। 10 ग्राम सोना 1,079 रुपये और एक किलो चांदी 3,155 रुपये सस्ती हुई है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार (13 जुलाई) को फिर गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 1,079 रुपये घटकर 1.42 लाख रुपये पर आ गया है। वहीं, एक किलो चांदी 3,155 रुपये सस्ती होकर 2.17 लाख रुपये पर पहुंच गई है। पिछले एक महीने में दोनों की कीमतों में बड़ी नरमी देखने को मिली है, जिससे खरीदारों और निवेशकों की नजरें फिर सर्राफा बाजार पर टिक गई हैं।

14 जून को 10 ग्राम सोना 1.48 लाख रुपये और एक किलो चांदी 2.43 लाख रुपये पर थी। यानी एक महीने में सोने की कीमत करीब 5 हजार रुपये और चांदी की कीमत 25 हजार रुपये तक कम हो चुकी है। इस साल भी दोनों की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 31 दिसंबर 2025 को सोना 1.33 लाख रुपये था, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। इसके बाद अब तक सोना करीब 34 हजार रुपये सस्ता हो चुका है। वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपये थी और 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी। तब से अब तक 165 दिनों में चांदी करीब 1.69 लाख रुपये सस्ती हो चुकी है।

सोना-चांदी की कीमतें क्यों घटीं?

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे दो प्रमुख वजहें बताई जा रही हैं। पहली, फेडरल रिजर्व के संकेतों के बाद अमेरिकी डॉलर इंडेक्स मजबूत हुआ है। आमतौर पर डॉलर मजबूत होने पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बढ़ता है। दूसरी वजह मुनाफावसूली है। हाल के महीनों में दोनों धातुएं रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थीं, जिसके बाद बड़े निवेशकों और ट्रेडर्स ने मुनाफा बुक किया, जिससे कीमतों में गिरावट आई।

निवेशकों के लिए क्या है सलाह?

कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया का कहना है कि सोने और चांदी के दाम अपने रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे आ चुके हैं, इसलिए निवेश के अवसर बन रहे हैं। हालांकि, उन्होंने एकमुश्त निवेश से बचने की सलाह दी है। उनके मुताबिक, साल के आखिर तक सोना फिर से 1.60 लाख रुपये और चांदी 2.80 लाख रुपये तक पहुंच सकती है।

सोना खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। हॉलमार्क का अल्फान्यूमेरिक कोड सोने की शुद्धता की पुष्टि करता है। इसके अलावा, खरीदारी से पहले सोने का वजन और उस दिन का भाव विश्वसनीय स्रोतों, जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA), से जरूर जांच लें। यह भी ध्यान रखें कि 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतें अलग-अलग होती हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SC ने केंद्र से मांगा जवाब, बद्रीरनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी का आरोपी गिरफ्तार

  • ,
  • चंदौली हादसा: कांग्रेस ने योगी सरकार पर उठाए सवाल, पीड़ित परिवार के लिए 1 करोड़ मुआवजा और नौकरी की मांग

  • ,
  • बिहार सरकार पर तेजस्वी का बड़ा हमला, बोले- राज्य में कानून-व्यवस्था ध्वस्त, अपराधियों को संरक्षण दे रही सरकार

  • ,
  • बद्रीरनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, 32 दिन की CCTV रिकॉर्डिंग गायब, आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार

  • ,
  • अयोध्या राम मंदिर दान चोरी: सुप्रीम कोर्ट का ट्रस्ट को नोटिस, SIT को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश