अर्थतंत्र

Gold-Silver Price Today: सोना फिर 1.63 लाख के पार, चांदी हुई सस्ती, जानें आज का ताजा भाव

सोने और चांदी की कीमतों में आज मिलाजुला रुख रहा। एमसीएक्स पर सोना बढ़त में रहा, जबकि चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

सोने और चांदी की कीमतों में आज शुरुआती कारोबार में मिलाजुला रुख देखने को मिला। एमसीएक्स पर सोना मामूली बढ़त के साथ 1.63 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार बना रहा, जबकि चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने में तेजी रही और इसकी कीमत 4,700 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गई। बाजार में इस तेजी को ईरान पर अमेरिका के प्रतिबंधों और उससे जुड़े देशों पर सेकेंडरी सैंक्शन के खतरे से पैदा हुई अनिश्चितता से जोड़कर देखा जा रहा है।

एमसीएक्स पर सोने का क्या रहा भाव?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दोपहर 12 बजे सोने का 5 अक्टूबर 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 247 रुपये यानी 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,63,476 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। कारोबार के दौरान सोने ने 1,62,564 रुपये का निचला स्तर और 1,63,617 रुपये प्रति 10 ग्राम का ऊपरी स्तर छुआ। इससे साफ है कि मंगलवार को सोने में फिलहाल सीमित दायरे में कारोबार हो रहा है।

सोना सुबह पिछली क्लोजिंग 1,63,229 रुपये प्रति 10 ग्राम के मुकाबले मामूली कमजोरी के साथ 1,63,015 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला था। हालांकि, शुरुआती कमजोरी के बाद इसमें सुधार आया और दोपहर तक यह बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आया।

चांदी के भाव में गिरावट

चांदी में मंगलवार को सोने के मुकाबले दबाव देखने को मिला। खबर लिखे जाने तक एमसीएक्स पर 4 सितंबर 2026 का चांदी कॉन्ट्रैक्ट 542 रुपये यानी 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,43,678 रुपये प्रति किलोग्राम पर था। कारोबार के दौरान चांदी 2,44,420 रुपये प्रति किलोग्राम के ऊपरी स्तर और 2,42,299 रुपये के निचले स्तर तक गई।

चांदी सुबह पिछली क्लोजिंग 2,44,220 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले कमजोरी के साथ 2,42,299 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली थी। यानी शुरुआती कारोबार में चांदी पर दबाव बना रहा, जबकि सोने ने मामूली बढ़त हासिल की।

ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों से बढ़ी अनिश्चितता

बाजार के जानकारों के मुताबिक, ईरान पर अमेरिका के प्रतिबंध और ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर सेकेंडरी सैंक्शन के खतरे ने बाजार में अनिश्चितता का नया दौर पैदा किया है। इस स्थिति से सोने की कीमतों को सहारा मिला है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना फिर 4,700 डॉलर प्रति औंस के पार चला गया, जो पिछले तीन महीने का सबसे ऊंचा स्तर है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी करीब सपाट रही। कॉमेक्स पर सोना 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,708 डॉलर प्रति औंस और चांदी 68 डॉलर प्रति औंस पर करीब सपाट कारोबार कर रही थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए