
शुक्रवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना और चांदी दोनों दबाव में नजर आए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई और चांदी में सबसे बड़ी कमजोरी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में चांदी 11 हजार रुपए से ज्यादा टूट गई, जबकि सोने की कीमतों में भी तेज गिरावट दर्ज की गई। बाजार जानकार डॉलर इंडेक्स में मजबूती को इस गिरावट की बड़ी वजह मान रहे हैं।
Published: undefined
एमसीएक्स पर चांदी का 3 जुलाई 2026 कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,91,102 रुपए के मुकाबले 11,102 रुपए या 3.81 प्रतिशत टूटकर 2,80,000 रुपए पर खुला। कारोबार के दौरान चांदी ने 2,79,458 रुपए का निचला स्तर छुआ, जो पिछली क्लोजिंग से 11,644 रुपए कम था। वहीं इसका इंट्रा-डे हाई 2,83,938 रुपए दर्ज किया गया।
सुबह 10:06 बजे तक चांदी 8,563 रुपए या 2.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,82,539 रुपए पर कारोबार कर रही थी। बाजार में बिकवाली का दबाव लगातार बना हुआ था।
Published: undefined
सोने का 5 जून 2026 कॉन्ट्रैक्ट भी गिरावट के साथ खुला। यह पिछली क्लोजिंग 1,61,978 रुपए के मुकाबले 1,188 रुपए या 0.73 प्रतिशत टूटकर 1,60,790 रुपए पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान सोने ने 1,60,355 रुपए का लो बनाया, जो पिछली क्लोजिंग से 1,623 रुपए कम था। वहीं इसका इंट्रा-डे हाई 1,60,992 रुपए रहा।
खबर लिखे जाने तक सोना 1,438 रुपए या 0.89 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,60,540 रुपए पर कारोबार कर रहा था। घरेलू बाजार के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी दबाव साफ नजर आया।
Published: undefined
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1.54 प्रतिशत टूटकर 4,615 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी 4.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.49 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक सोना फिलहाल 4,600 डॉलर प्रति औंस से 4,750 डॉलर प्रति औंस के दायरे में बना हुआ है। इसके लिए 4,560 डॉलर और 4,520 डॉलर प्रति औंस के स्तर को मजबूत सपोर्ट माना जा रहा है, जबकि 4,700 डॉलर से 4,750 डॉलर प्रति औंस के बीच रुकावट बनी हुई है।
जानकारों का कहना है कि डॉलर इंडेक्स में मजबूती की वजह से सोने और चांदी पर दबाव बढ़ा है। डॉलर इंडेक्स 0.23 प्रतिशत चढ़कर 98.955 पर पहुंच गया, जो पिछले पांच हफ्तों का उच्चतम स्तर है। डॉलर इंडेक्स अमेरिकी डॉलर की स्थिति को यूरो, जापानी येन, पाउंड स्टर्लिंग, कैनेडियन डॉलर, स्वीडिश क्रोना और स्विस फ्रैंक जैसी छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले दर्शाता है।
Published: undefined
(आईएएनएस के इनपुट के साथ)
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined