
जून महीने के आखिरी कारोबारी दिनों में भी सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। कमोडिटी मार्केट में मंगलवार को दोनों कीमती धातुओं में बड़ी कमजोरी देखने को मिली। एमसीएक्स (MCX) पर सुबह 11 बजे तक सोना करीब 1,300 रुपये और चांदी लगभग 1,500 रुपये टूटकर कारोबार कर रही थी। लगातार गिरावट के कारण दोनों धातुएं अपने रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे आ गई हैं।
Published: undefined
एमसीएक्स पर 5 अगस्त फ्यूचर वाले सोने का भाव सुबह 11 बजे तक 1,300 रुपये यानी 0.92 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,41,099 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं, 4 सितंबर फ्यूचर वाली चांदी 1,500 रुपये टूटकर 2,20,247 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
सिर्फ जून महीने की बात करें तो दोनों धातुओं में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान चांदी की कीमत 54,400 रुपये यानी करीब 20 प्रतिशत तक टूट चुकी है। वहीं, सोने का भाव जून में लगभग 20,000 रुपये यानी 12.5 प्रतिशत तक गिर चुका है।
Published: undefined
19 जून को कमोडिटी मार्केट में चांदी का भाव 2.39 लाख रुपये प्रति किलोग्राम था, जो अब घटकर करीब 2.21 लाख रुपये रह गया है। यानी केवल 10 दिनों में चांदी 18,000 रुपये सस्ती हो गई, जबकि पिछले पांच दिनों में इसमें करीब 9,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई।
उधर, 19 जून को सोना 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था, जो अब करीब 6,000 रुपये टूटकर 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। पिछले पांच दिनों के दौरान भी सोने की कीमत में करीब 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई है।
Published: undefined
घरेलू बाजार की तरह वैश्विक बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 3,996.05 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं, चांदी का भाव 1.37 प्रतिशत टूटकर 57.83 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जिससे दोनों धातुओं में कमजोरी का रुख बरकरार है।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined