अर्थतंत्र

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें क्या है आज का ताजा रेट

सोने और चांदी के भाव में आज गिरावट देखने को मिली है। घरेलू बाजार के साथ दिल्ली, मुंबई, लखनऊ और पटना में भी सोना सस्ता हुआ है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

सोने और चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। घरेलू कमोडिटी बाजार से लेकर इंटरनेशनल मार्केट तक दोनों कीमती धातुओं के भाव नीचे आए हैं। दिल्ली से मुंबई और लखनऊ से पटना तक सोने की कीमतों में कमी दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट के बीच घरेलू बाजार में भी सोने-चांदी पर दबाव देखने को मिला।

MCX पर सोना और चांदी हुए सस्ते

सबसे पहले बात घरेलू वायदा बाजार यानी MCX की करें तो 5 अक्टूबर फ्यूचर के लिए 10 ग्राम सोने की कीमत 230 रुपये घटकर 1,51,000 रुपये पर आ गई। वहीं चांदी के भाव में 1,300 रुपये की गिरावट आई और यह 2,31,300 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी।

शहरों में भी सोने के भाव में करीब 500 रुपये की गिरावट देखने को मिली। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,54,230 रुपये, 22 कैरेट 1,41,390 रुपये और 18 कैरेट 1,15,710 रुपये पर है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,54,080 रुपये, 22 कैरेट 1,41,240 रुपये और 18 कैरेट 1,15,560 रुपये है।

लखनऊ और पटना में क्या है सोने का भाव?

लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,230 रुपये है। यहां 22 कैरेट सोना 1,41,390 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,15,710 रुपये पर है। पटना में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,130 रुपये, 22 कैरेट 1,41,290 रुपये और 18 कैरेट 1,15,610 रुपये है।

ग्लोबल मार्केट में भी सोना-चांदी फिसले

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। गोल्ड का भाव 0.37 फीसदी टूटकर 4,336.42 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं चांदी 0.60 फीसदी गिरकर 63.775 डॉलर प्रति औंस पर है।

कीमती धातुओं में इस गिरावट की बड़ी वजह एनर्जी की कीमतों का लगातार बढ़ना बताया जा रहा है। एनर्जी कीमतों में बढ़ोतरी से फेड रेट और बैंक ऑफ जापान की ब्याज दरों में बढ़ोतरी का अनुमान बढ़ रहा है। इसी आशंका के चलते सोने और चांदी जैसी कीमती धातुओं पर दबाव देखने को मिल रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए