अर्थतंत्र

Gold-Silver Price Today: पहले धड़ाम, फिर रॉकेट बनी सोना-चांदी की कीमतें, जानें आज का ताजा भाव

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच MCX और घरेलू बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच फिर तेज हुए टकराव का असर अब कमोडिटी बाजार पर भी साफ दिखाई देने लगा है। होर्मुज स्ट्रेट में रुकावट और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना-चांदी की कीमतों में भी जोरदार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। गुरुवार को कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई, लेकिन कुछ ही देर बाद दोनों कीमती धातुओं ने जोरदार वापसी कर निवेशकों को चौंका दिया। ऐसे में अगर आप सोना या चांदी खरीदने या निवेश की योजना बना रहे हैं, तो ताजा कीमतों की जानकारी लेना जरूरी है।

ट्रंप के बयान के बाद बाजार में बढ़ी हलचल

बीते कारोबारी दिन डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बयान देते हुए कहा कि उसके साथ शांति वार्ता समय की बर्बादी है। इसके बाद सीजफायर खत्म होने के साथ शेयर बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली और सोना-चांदी की कीमतें भी फिसल गई थीं। हालांकि गुरुवार को बाजार खुलते ही तस्वीर बदल गई और शुरुआती कमजोरी के बाद दोनों धातुओं में मजबूत तेजी दर्ज की गई।

MCX पर चांदी ने दिखाई सबसे तेज रिकवरी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 4 सितंबर एक्सपायरी वाली चांदी बुधवार को 2,23,437 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। गुरुवार को कारोबार शुरू होते ही इसका भाव गिरकर 2,21,502 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। यानी एक झटके में चांदी 1,935 रुपये सस्ती हो गई। लेकिन कारोबार शुरू होने के करीब एक घंटे के भीतर ही चांदी ने जोरदार वापसी की और फिर 2.25 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई।

सोने में भी इसी तरह का उतार-चढ़ाव देखने को मिला। MCX पर 5 अगस्त एक्सपायरी वाला सोना बुधवार को 1,41,711 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गुरुवार को ओपनिंग के साथ इसका भाव बढ़कर 1,43,100 रुपये पर पहुंचा और करीब एक घंटे बाद यह और उछलकर 1,44,356 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।

घरेलू बाजार में भी बढ़े सोना-चांदी के दाम

एमसीएक्स के साथ-साथ घरेलू बाजार में भी सोना-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। 24 कैरेट 10 ग्राम सोना पिछले कारोबारी दिन 1,42,350 रुपये पर बंद हुआ था, जो गुरुवार को बढ़कर 1,43,372 रुपये पर पहुंच गया। वहीं इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 1 किलो चांदी का भाव अपने पिछले बंद 2,21,550 रुपये से बढ़कर 2,23,302 रुपये हो गया। मिडिल ईस्ट के हालात और वैश्विक बाजार में बढ़ती अनिश्चितता के बीच सोना-चांदी की कीमतों में फिलहाल तेज उतार-चढ़ाव का दौर जारी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: नोएडा-गाजियाबाद से गुरुग्राम तक बारिश से त्राहिमाम, सड़कें जलमग्न, रेंगती दिखीं गाड़ियां, पहाड़ों का भी बुरा हाल

  • ,
  • 'भूपेंद्र यादव के सहयोगियों को हटाने का कारण 'बहुत बड़ा घोटाला'', जयराम रमेश ने लगाए गंभीर आरोप

  • ,
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- छोटे कर्मचारियों पर एक्शन, बड़े लोगों को बचाया जा रहा

  • ,
  • पटना में बाहुबली विधायक अनंत सिंह के आवास के पास शव मिलने से इलाके में सनसनी, चेहरे पर चोट के निशान

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, महाराष्ट्र में 62 मौतें