
अमेरिकी फेड के ब्याज दरों पर फैसले से पहले बुधवार को सोना और चांदी मजबूती के साथ खुले। हालांकि, दोनों कीमती धातुओं में कारोबार सीमित दायरे में ही रहा, जिससे बाजार में सतर्कता साफ नजर आई। निवेशक फेड के फैसले का इंतजार कर रहे हैं, जिसका असर आगे की दिशा तय कर सकता है।
Published: undefined
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का 5 जून 2026 कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,50,027 रुपए के मुकाबले 693 रुपए या 0.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,50,720 रुपए पर खुला। हालांकि, सुबह 9:55 बजे तक इसमें हल्की गिरावट आई और यह 19 रुपए या 0.01 प्रतिशत फिसलकर 1,50,008 रुपए पर आ गया।
अब तक के कारोबार में सोने ने 1,49,720 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,51,527 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ।
वहीं, चांदी का 3 जुलाई 2026 कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,42,763 रुपए के मुकाबले 826 रुपए या 0.34 प्रतिशत की मजबूती के साथ 2,43,589 रुपए पर खुला। खबर लिखे जाने तक यह 712 रुपए या 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,43,475 रुपए पर कारोबार कर रहा था।
चांदी ने दिन के दौरान 2,42,972 रुपए का निचला स्तर और 2,43,835 रुपए का उच्चतम स्तर दर्ज किया।
Published: undefined
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोना और चांदी मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। सोना 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,616 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी 0.81 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.81 डॉलर प्रति औंस पर रही।
Published: undefined
जानकारों के मुताबिक, अमेरिकी फेड का ब्याज दरों पर फैसला देर रात आने वाला है। यह फैसला ऐसे समय में आ रहा है जब कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण महंगाई का खतरा बना हुआ है। अगर फेड ब्याज दरों में बढ़ोतरी को लेकर सख्त रुख अपनाता है, तो इसका असर सोने की कीमतों पर नकारात्मक पड़ सकता है और आगे चलकर दबाव देखने को मिल सकता है।
Published: undefined
वैश्विक अस्थिरता के बीच सोना और चांदी ने पिछले एक साल में निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। इस अवधि में डॉलर के संदर्भ में सोने ने करीब 40 प्रतिशत और चांदी ने 120 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया है, जिससे इन धातुओं में निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined