अर्थतंत्र

Gold-Silver Price Today: अचानक क्यों उछले दाम? सोना-चांदी में बड़ी तेजी का कारण जानिए

डॉलर इंडेक्स में कमजोरी के चलते सोना और चांदी में जोरदार तेजी आई है। MCX पर गोल्ड 1.52 लाख के करीब पहुंचा और चांदी 2,50,900 तक गई। वैश्विक बाजार में भी मजबूती देखी गई।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

डॉलर इंडेक्स में कमजोरी के बीच बुधवार को सोना और चांदी दोनों में जोरदार तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में कीमती धातुओं में करीब 2.70% तक की मजबूती दर्ज की गई, जिससे बाजार में एक बार फिर बुलिश रुख दिखाई दिया।

एमसीएक्स पर सोना-चांदी में तेज उछाल

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का 5 जून 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,49,753 रुपए के मुकाबले 2,247 रुपए यानी 1.5% की बढ़त के साथ 1,52,000 रुपए पर खुला। सुबह 9:47 बजे तक यह 2,085 रुपए या 1.39% चढ़कर 1,51,838 रुपए पर कारोबार कर रहा था।

दिन के कारोबार में सोने ने 1,52,182 रुपए का उच्चतम और 1,51,653 रुपए का न्यूनतम स्तर छुआ।

चांदी ने भी दिखाई दमदार तेजी

चांदी का 3 जुलाई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,44,316 रुपए के मुकाबले 5,000 रुपए यानी 2.04% की तेजी के साथ 2,49,316 रुपए पर खुला। खबर लिखे जाने तक यह 6,584 रुपए या 2.69% उछलकर 2,50,900 रुपए पर पहुंच गई।

अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,49,316 रुपए का न्यूनतम और 2,52,000 रुपए का उच्चतम स्तर दर्ज किया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का भी मिला सहारा

वैश्विक बाजार में भी कीमती धातुओं का रुख मजबूत बना हुआ है। कॉमेक्स पर सोना 1.92% की बढ़त के साथ 4,656 डॉलर प्रति औंस और चांदी 3.45% की तेजी के साथ 76.12 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी।

यह तेजी संकेत देती है कि घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी निवेशकों का रुझान सोना-चांदी की ओर बढ़ रहा है।

डॉलर इंडेक्स में गिरावट बना मुख्य कारण

सोना-चांदी की इस तेजी की प्रमुख वजह डॉलर इंडेक्स में आई कमजोरी मानी जा रही है, जो 0.17% गिरकर 98.14 पर आ गया। डॉलर इंडेक्स अमेरिकी डॉलर की स्थिति को यूरो, जापानी येन, पाउंड स्टर्लिंग, कैनेडियन डॉलर, स्वीडिश क्रोना और स्विस फ्रैंक के मुकाबले दर्शाता है।

आमतौर पर डॉलर कमजोर होने पर सोना और चांदी जैसी धातुएं मजबूत होती हैं। इसी के साथ भारतीय रुपया भी डॉलर के मुकाबले करीब 11 पैसे या 0.12% मजबूत होकर 95.07 पर पहुंच गया।  

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • 'मौजूदा जाति जनगणना प्रक्रिया में खामियां, सटीक आंकड़े सामने आने से रोकने की तैयारी', अशोक गहलोत ने मोदी सरकार को घेरा

  • ,
  • TMC के 20 बागी सांसदों पर SC ने जारी किया नोटिस, अभिषेक बनर्जी ने याचिका दायर कर की है सदस्यता रद्द करने की मांग

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर, अभिषेक बनर्जी को HC से बड़ी राहत

  • ,
  • मायावती ने खोले पत्ते, यूपी समेत 3 राज्यों में किसी से गठबंधन नहीं करेगी BSP, अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट ने तरुण तेजपाल की याचिका खारिज की, दो सप्ताह में आत्मसमर्पण करने का निर्देश