
सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को तेज़ी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातुओं में बढ़त दर्ज की गई और चांदी में तो 1.33 प्रतिशत तक की तेजी देखी गई। वैश्विक बाजार में अस्थिरता और भू-राजनीतिक तनाव का असर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों पर साफ दिखाई दिया।
Published: undefined
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 05 जून 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,53,663 रुपये के मुकाबले 336 रुपये या 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,53,999 रुपये पर खुला। सुबह 10 बजे तक सोना 561 रुपये या 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,54,224 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
कारोबार के दौरान सोने ने 1,53,851 रुपये का न्यूनतम और 1,54,243 रुपये का उच्चतम स्तर छुआ, जिससे बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव का माहौल बना रहा।
Published: undefined
चांदी के 3 जुलाई 2026 कॉन्ट्रैक्ट में भी मजबूत तेजी देखने को मिली। पिछली क्लोजिंग 2,78,311 रुपये के मुकाबले चांदी 1,988 रुपये या 0.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,80,229 रुपये पर खुली। खबर लिखे जाने तक चांदी 3,695 रुपये या 1.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,82,006 रुपये पर पहुंच गई थी।
इस दौरान चांदी ने 2,82,755 रुपये का उच्चतम और 2,79,244 रुपये का न्यूनतम स्तर भी छुआ।
Published: undefined
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी का रुख देखने को मिला। कॉमेक्स पर सोना 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,733 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 86 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक अस्थिरता इस तेजी की एक अहम वजह है। खासकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के शांति प्रस्ताव को खारिज करने के बाद पश्चिम एशिया में तनाव फिर बढ़ गया है, जिसका असर सुरक्षित निवेश माने जाने वाली इन धातुओं पर दिख रहा है।
Published: undefined
वैश्विक अस्थिरता के बीच सोने ने डॉलर में बीते एक साल में 47 प्रतिशत और पिछले छह महीनों में 12 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, चांदी ने बीते एक साल में 166 प्रतिशत और पिछले छह महीनों में 63 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दर्ज किया है। लगातार मजबूत प्रदर्शन के चलते निवेशकों की दिलचस्पी इन धातुओं में बनी हुई है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined