अर्थतंत्र

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी में उछाल, जानिए ताजा रेट का हाल

वैश्विक बाजार में अमेरिका-ईरान तनाव में नरमी के संकेतों के बीच सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है और निवेशकों की नजर आगे के रुझान पर है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

अमेरिका-ईरान के बीच तनाव में कूटनीतिक समाधान के संकेतों के बीच मंगलवार को वैश्विक बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। दोनों कीमती धातुओं में करीब 2 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई, जबकि कच्चे तेल के दामों में तेज गिरावट आई और कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे फिसल गईं।

Published: undefined

कॉमेक्स पर गोल्ड-सिल्वर में मजबूती

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुबह 10:39 बजे कॉमेक्स पर सोना 0.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,789 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, चांदी 1.90 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। इससे पहले स्ट्रेट ऑफ होमुर्ज को लेकर अमेरिकी फैसले के कारण दो दिनों तक दोनों धातुओं में गिरावट देखी गई थी।

Published: undefined

तेल बाजार पर दबाव, कच्चे तेल में गिरावट

कच्चे तेल की कीमतों में भी भारी कमजोरी दर्ज की गई। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 2.77 प्रतिशत गिरकर 96.6 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि WTI क्रूड 3 प्रतिशत से ज्यादा टूटकर 95.69 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक तनाव में नरमी के संकेतों ने तेल बाजार पर दबाव बढ़ा दिया है।

Published: undefined

ट्रंप और ईरान के बयान से बदला माहौल

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरानी अधिकारियों ने उनके प्रशासन से संपर्क किया है और समझौते पर बातचीत की इच्छा जताई है। वहीं, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने संकेत दिया है कि तेहरान अंतरराष्ट्रीय कानून के दायरे में शांति वार्ता जारी रखने को तैयार है।

Published: undefined

भारतीय बाजार बंद, वैश्विक बाजारों में तेजी

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट बंद रहे। हालांकि, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शाम 5 बजे से रात 11:30 बजे तक सामान्य कारोबार होगा। शेयर बाजार बुधवार यानी 15 अप्रैल को खुलेगा, जबकि अगली छुट्टी 1 मई को महाराष्ट्र दिवस पर होगी। दूसरी ओर, टोक्यो, जकार्ता और सोल के बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि अमेरिकी बाजार सोमवार को एक प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ बंद हुए।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined