अर्थतंत्र

रुपये की हालत सुधारने में आरबीआई की कोशिशों को लगा झटका, देश का विदेशी पूंजी भंडार घटा

भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भंडार आलोच्य सप्ताह में 1.94 अरब डॉलर घटकर 376.26 अरब डॉलर हो गया, जो 25,930.9 अरब रुपये के बराबर है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया देश का विदेशी पूंजी भंडार घटा

डॉलर के मुकाबले लगातार गिरते रुपये को थामने के लिए देश के केंद्रीय बैंक द्वारा किए जाने वाले दखल से देश के विदेशी पूंजी भंडार में 1.80 अरब डॉलर की गिरावट आई है। विश्लेषकों ने शुक्रवार को यह बात कही। देश का विदेशी पूंजी भंडार 10 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 1.82 अरब डॉलर घटकर 400.88 अरब डॉलर हो गया, जो 27,621.1 अरब रुपये के बराबर है।

भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भंडार आलोच्य सप्ताह में 1.94 अरब डॉलर घटकर 376.26 अरब डॉलर हो गया, जो 25,930.9 अरब रुपये के बराबर है।

कोटक सिक्युरिटीज के उप-उपाध्यक्ष (करेंसी और इंटरेस्ट रेट) अनिंद्य बनर्जी के मुताबिक, यह गिरावट आरबीआई द्वारा रुपये की गिरावट को रोकने के लिए दी गई दखल के कारण आई है।आरबीआई अपने मध्यस्थों (ज्यादार बैंकों) के माध्यम से बाजार में डॉलर की खरीदारी या बिक्री करती है, ताकि रुपये की दर में स्थिरता आए।

डॉलर के मुकाबले रुपये में शुक्रवार को ओवरसीज बाजारों में कमजोरी बनी हुई है। विश्लेषकों के मुताबिक, यह रुझान अगले सप्ताह तक घरेलू करंसी बाजार में बना रह सकता है। रुपये की कमजोरी में भूराजनीतिक कारणों के अलावा अन्य महत्वपूर्ण घटनाक्रम विदेशी पूंजी बहिर्भाव है। दोपहर 12.45 बजे अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 70.10 के स्तर के आसपास रहा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • अभिषेक बनर्जी के घर हमले पर भड़कीं ममता, सुप्रीम कोर्ट जाने की दी चेतावनी, बीजेपी-पुलिस पर साजिश का लगाया आरोप

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सीजेपी ने कोच्चि में मार्च निकाला, दीपके बोले- मोदी हर किसी को अपने नियंत्रण में रखना चाहते हैं

  • ,
  • पक्ष-विपक्ष: E-20 पर फिर बवाल, कर्नाटक में पाया गया 30% तक एथेनॉल, तेल कंपनियां और सरकार आमने-सामने

  • ,
  • खेल: गुरनूर बराड़ ने न्यूजीलैंड की परिस्थितियों का ऐसे उठाया लाभ और बड़ौदा टीम में हार्दिक पांड्या को नहीं मिली जगह

  • ,
  • दीपावली पर मुहूर्त ट्रेडिंग: विशेषज्ञों ने दी चयनित शेयरों में निवेश करने और जल्दबाजी से बचने की सलाह