अर्थतंत्र

देश का विदेशी पूंजी भंडार 73.45 करोड़ डॉलर घटा  

विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भंडार आलोच्य सप्ताह में 78.91 करोड़ डॉलर घटकर 380.00 अरब डॉलर हो गया, जो 25,983.0 अरब रुपये के बराबर है। 

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  देश का विदेशी पूंजी भंडार 73.45 करोड़ डॉलर घटा

देश का विदेशी पूंजी भंडार 20 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 73.45 करोड़ डॉलर घटकर 405.07 अरब डॉलर हो गया, जो लगभग 27,701 अरब रुपये के बराबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भंडार साप्ताहिक समीक्षा में 78.91 करोड़ डॉलर घटकर 380 अरब डॉलर हो गया, जो 25,983 अरब रुपये के बराबर है।

बैंक के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार को डॉलर में व्यक्त किया जाता है और इस पर भंडार में मौजूद पाउंड, स्टर्लिंग, येन जैसी अंतर्राष्ट्रीय मुद्राओं के मूल्यों में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर पड़ता है। साप्ताहिक अवधि में देश का स्वर्ण भंडार 21.11 अरब डॉलर रहा, जो 1,448.0 अरब रुपये के बराबर है।

इस दौरान, देश के विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) का मूल्य 78 लाख डॉलर घटकर 1.48 अरब डॉलर हो गया, जो 101.3 अरब रुपये के बराबर है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में देश के मौजूदा भंडार का मूल्य 1.30 करोड़ डॉलर घटकर 2.47 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 169.4 अरब रुपये के बराबर है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • खेल: गौतम गंभीर ने तीन टेस्ट की श्रृंखला की वकालत की और जुबिन भरूचा मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन निदेशक नियुक्त

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' के लिए पुणे पहुंचे, थोड़ी देर में लड़कियों के मुद्दे पर करेंगे बात

  • ,
  • युद्ध के बीच ईरान ने बढ़ाई हथियार बनाने की रफ्तार, उत्पादन दोगुना करने का दावा, बढ़ेगी ट्रंप की टेंशन

  • ,
  • सिनेजीवन: 'हमारी अधूरी कहानी' शूट करते वक्त टूटे हुए थे इमरान और भाभी करीना कपूर के सपोर्ट में आई सबा पटौदी

  • ,
  • क्या गाज़ा नरसंहार में है भारत की भागीदारी? इजरायल के न खत्म होने वाले युद्धों के लिए भेजे जा रहे भारतीय हथियार