अर्थतंत्र

देश का विदेशी पूंजी भंडार 81.95 करोड़ डॉलर घटा

आरबीआई की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भंडार आलोच्य सप्ताह में 88.74 करोड़ डॉलर घटकर 375.09 अरब डॉलर हो गया, जो 26,951.0 अरब रुपये के बराबर है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया देश का विदेशी पूंजी भंडार घटा

देश का विदेशी पूंजी भंडार 14 सितम्बर को समाप्त सप्ताह में 81.95 करोड़ डॉलर घटकर 399.28 अरब डॉलर हो गया, जो 28,670.1 अरब रुपये के बराबर है। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भंडार आलोच्य सप्ताह में 88.74 करोड़ डॉलर घटकर 375.09 अरब डॉलर हो गया, जो 26,951.0 अरब रुपये के बराबर है।

बैंक के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार को डॉलर में व्यक्त किया जाता है और इस पर भंडार में मौजूद पाउंड, स्टर्लिग, येन जैसी अंतर्राष्ट्रीय मुद्राओं के मूल्यों में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर पड़ता है।

आलोच्य अवधि में देश का स्वर्ण भंडार 20.23 अरब डॉलर रहा, जो 1,435.1 अरब रुपये के बराबर है। इस दौरान, देश के विशेष निकासी अधिकार का मूल्य 15 लाख डॉलर घटकर 1.47 अरब डॉलर हो गया, जो 106.1 अरब रुपये के बराबर है।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में देश के मौजूदा भंडार का मूल्य 25 लाख डॉलर घटकर 2.47 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 177.9 अरब रुपये के बराबर है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • अभिषेक बनर्जी के घर हमले पर भड़कीं ममता, सुप्रीम कोर्ट जाने की दी चेतावनी, बीजेपी-पुलिस पर साजिश का लगाया आरोप

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सीजेपी ने कोच्चि में मार्च निकाला, दीपके बोले- मोदी हर किसी को अपने नियंत्रण में रखना चाहते हैं

  • ,
  • पक्ष-विपक्ष: E-20 पर फिर बवाल, कर्नाटक में पाया गया 30% तक एथेनॉल, तेल कंपनियां और सरकार आमने-सामने

  • ,
  • खेल: गुरनूर बराड़ ने न्यूजीलैंड की परिस्थितियों का ऐसे उठाया लाभ और बड़ौदा टीम में हार्दिक पांड्या को नहीं मिली जगह

  • ,
  • दीपावली पर मुहूर्त ट्रेडिंग: विशेषज्ञों ने दी चयनित शेयरों में निवेश करने और जल्दबाजी से बचने की सलाह